Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Karisma Kapoor के Ex-हसबैंड की मौत से पहले क्या हुआ? दोस्त ने किया रिवील

Karisma Kapoor Ex-Husband Passes Away: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर 12 जून 2025 का निधन हो गया है और उनके निधन से दोस्त और परिवार सभी लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है। संजय कपूर की मौत से पहले क्या हुआ था, इसे लेकर उनके बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने खुलासा किया है।

Edited By : Priyanka | Updated: Jun 13, 2025 15:53
Share :

Karisma Kapoor Ex-Husband Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर 12 जून 2025 को दुनिया से चले गए हैं। संजय कपूर को पोलो खेलते हुए दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई है। संजय कपूर दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन थे और उनकी अचानक मौत से ग्लैमर वर्ल्ड के साथ-साथ बिजनेसवर्ल्ड को भी गहरा सदमा पहुंचा है। देर रात ही इस खबर के सामने आते ही करीना कपूर और सैफ अली खान करिश्मा कपूर के घर पहुंच गए थे और उनका दुख बांटा। दोस्त और बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने संजय कपूर के निधन की पुष्टि की। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि मौत से पहले क्या हुआ था। सुहेल सेठ के मुताबिक, संजय कपूर ने पोलो खेलने के दौरान गलती से मधुमक्खी निगल ली थी, जिसकी वजह से उनको दिल का दौरा पड़ा।

यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor के पूर्व पति के निधन से सदमे में शालिनी पासी, बोलीं- ‘एक पल में सब कुछ खत्म…’

---विज्ञापन---
First published on: Jun 13, 2025 03:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola