Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Karisma Kapoor के पूर्व पति के निधन से सदमे में शालिनी पासी, बोलीं- ‘एक पल में सब कुछ खत्म…’

Karisma Kapoor Ex-Husband Passes Away: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिल्ली के जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर का कल देर रात निधन हो गया है। संजय की जान अचानक दिल का दौरा पड़ने से गई है, जिससे उनकी दोस्त शालिनी पासी को गहरा सदमा लगा है।

---विज्ञापन---

SHALINI PASSI
करिश्मा कपूर के पूर्व पति का निधन (Image Credit: Instagram)

Karisma Kapoor Ex-Husband Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के अचानक निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि संजय कपूर को पोलो खेलते हुए कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया है। संजय कपूर के निधन की खबर सुनते ही करीना, सैफ, मलाइका और अमृता देर रात ही करिश्मा कपूर के घर पहुंचे थे। अब संजय कपूर की अचानक मौत की खबर से उनको जानने वाला हर शख्स को झटका लगा है और संजय के निधन की खबर से उनकी दोस्त और ‘फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3’ फेम शालिनी पासी भी सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें: The Traitors X Review: ‘बिग बॉस से बेहतर नहीं ये…’ करण जौहर के शो को लेकर क्या बोले यूजर्स?

---विज्ञापन---

संजय के निधन से सदमे में शालिनी पासी

करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और दिल्ली के फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर ने 53 साल की उम्र में 12 जून को इंग्लैंड में दम तोड़ दिया है और उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बिजनेसवर्ल्ड में हर कोई दुखी है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में शालिनी पासी ने संजय कपूर की अचानक मौत पर शोक व्यक्त किया। शालिनी ने कहा, ‘संजय की मौत की खबर दुखद और चौंकाने वाली है।’

---विज्ञापन---

एक पल में सब कुछ खत्म- शालिनी

शालिनी पासी ने आगे कहा, ‘ये हमें हमारे जीवन की तुच्छता और हर उस चीज को फील कराती है जिसे हम इतनी गंभीरता से लेते हैं, एक पल में सब कुछ खत्म हो जाता है।’ शालिनी पासी ने इस दौरान बताया कि जब भी प्रिया और संजय दिल्ली में होते थे, तो वो अक्सर उनसे मिला करती थीं। प्रिया और संजय दोनों शालिनी पासी के दोस्त हैं और ऐसे में उनकी मौत से उनको गहरा झटका लगा है।

---विज्ञापन---

शालिनी के करीबी दोस्त थे संजय 

शालिनी पासी ने बताया कि वो संजय को कब से जानती थीं और वो लोग कब से दोस्त थे। शालिनी पासी ने बताया,  ‘संजय का परिवार और हमारा परिवार करीबी दोस्त हैं… जब मेरी शादी हुई थी, तब से मैं उन्हें और उनकी फैमिली को जानती हूं। वो ऐसे शख्स थे, जो फुल ऑफ लाइफ थे। वो जो कुछ भी करते थे, उसे लेकर एक्साइटेड रहते थे। चाहे वो उनका बिजनेस हो या पोलो खेलना… वो एक ऐसे इंसान थे जिन्हें बहुत से लोग रोल मॉडल के तौर पर देखते थे।’

यह भी पढ़ें: Aneri Vajani के करीबी का निधन, एक्ट्रेस के घर में पसरा मातम

---विज्ञापन---
First published on: Jun 13, 2025 02:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola