Actor Death Mystery: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने इस दुनिया को इतनी खामोशी से अलविदा कहा कि किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई. आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करेंगे, जिसने अपनी ही मौत की भविष्यवाणी कर दी थी. इसके 2 साल बाद अपने ही घर के किचन में वे मृत पाए गए. दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर ओम पुरी की. जिनका निधन 6 जनवरी 2017 की सुबह हुआ. उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान और दुखी कर दिया था.
ओम पुरी की लाश उनके ही फ्लैट की रसोई के फर्श पर पड़ी मिली. उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया और खबरों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. लेकिन असली सच जांच एजेंसियों और मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि ओम पुरी की मौत भारी दिल का दौरा पड़ने से हुई थी. हैरानी की बात ये है कि अपने निधन से करीब 2 साल पहले ओम पुरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें मौत से नहीं, बल्कि बीमारी से डर लगता है. उनका मानना था कि मौत तो चुपचाप आती है और इंसान को पता भी नहीं चलता. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…