Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Vijay-Trisha Visit Grieving Ajith Kumar, Photos Go Viral। फिर सवालों के घेरे में दोनों का रिश्ता !

अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का 85 साल की उम्र में निधन हो गया, जिससे अभिनेता गहरे सदमे में हैं। उन्हें सांत्वना देने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन उनके घर पहुंचे। इस दौरान अजित और विजय की भावुक मुलाकात कैमरे में कैद हुई। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 31, 2026 14:24
Share :
vijay-trisha

साउथ सुपरस्टार अजित कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 30 मई को उनकी मां मोहिनी मणि का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बीमार चल रही मोहिनी मणि ने चेन्नई में अंतिम सांस ली। इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई। इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय अपने दोस्त अजित कुमार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। उनके साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आईं। वायरल तस्वीरों में विजय हाथ में फूलों की माला लिए दिखाई दिए, जबकि तृषा सादे काले सूट में पहुंचीं। सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब अजित कुमार बाहर आए और विजय को गले लगा लिया। दुख की इस घड़ी में दोस्त का साथ फैंस को काफी भावुक कर गया। वहीं अजित ने तृषा से भी मुलाकात की। अब इन तस्वीरों की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

First published on: May 31, 2026 02:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola