Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Six Months After Marriage, Court Battle Begins,39 के हीरो की खूब चर्चा, दूसरी बीवी ने तोड़ी चुप्पी !

दूसरी शादी के महज छह महीने बाद कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंसे सुपरस्टार कोई और नहीं, बल्कि नागा चैतन्य हैं। 39 साल के साउथ सुपरस्टार नागा ने अपने तलाक के चार साल बाद एक बार फिर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर सभी को चौंका दिया है। हालांकि, नागा के हाई कोर्ट पहुंचने की वजह E24 आपको अपनी पिछली रिपोर्ट में बता चुका है। वहीं, एक तरफ जहां नागा चैतन्य कोर्ट केस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, तो दूसरी तरफ उनकी लेडी लव शोभिता धुलीपाला भी अपने बर्थडे के चलते खूब चर्चा बटोर रही हैं। बता दें कि शोभिता 31 मई को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और करीबी लोगों से ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार मिल रहा है।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: May 31, 2026 14:20
Share :
naga chaitanya

दूसरी शादी के महज छह महीने बाद कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंसे सुपरस्टार कोई और नहीं, बल्कि नागा चैतन्य हैं। 39 साल के साउथ सुपरस्टार नागा ने अपने तलाक के चार साल बाद एक बार फिर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर सभी को चौंका दिया है। हालांकि, नागा के हाई कोर्ट पहुंचने की वजह E24 आपको अपनी पिछली रिपोर्ट में बता चुका है। वहीं, एक तरफ जहां नागा चैतन्य कोर्ट केस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, तो दूसरी तरफ उनकी लेडी लव शोभिता धुलीपाला भी अपने बर्थडे के चलते खूब चर्चा बटोर रही हैं। बता दें कि शोभिता 31 मई को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और करीबी लोगों से ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार मिल रहा है।

लेकिन बर्थडे के इस खास दिन पर शोभिता धुलीपाला का एक लेटेस्ट खुलासा भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। दरअसल, शादी के छह महीने बाद पहली बार शोभिता ने अपनी मैरिड लाइफ, नागा चैतन्य संग डेटिंग और ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की है। सबसे पहले शोभिता ने बताया कि उन्होंने हमेशा ट्रोलिंग और अपने रिश्ते को लेकर होने वाली चर्चाओं से दूरी बनाए रखी। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्हें कभी इस बात से फर्क नहीं पड़ा कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं या क्या कहते हैं।

---विज्ञापन---

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शोभिता ने कहा- हर चीज़ को लेकर इतनी बातें होती हैं, इतना शोर होता है। यह बिल्कुल मौसम की तरह है। जैसे मौसम बदलता रहता है, वैसे ही समाज का माहौल भी बदलता रहता है। इसलिए इन बातों को बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह हमेशा ऐसा नहीं रहने वाला। मौसम बदल जाता है, इसलिए इंसान को भीतर से मजबूत और संतुलित रहना चाहिए।

---विज्ञापन---
First published on: May 31, 2026 02:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola