Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dipika Kakar’s Father-In-Law Health Update : कैसी है Shoaib Ibrahim के पिता की तबियत?

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। जहां एक तरफ दीपिका अपनी हेल्थ प्रॉब्लम्स से जूझ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ शोएब के पिता मोहम्मद अली इब्राहिम की तबीयत ने पूरे परिवार की चिंता बढ़ा दी थी। अब शोएब ने खुद सामने आकर अपने पिता की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 1, 2026 17:11
Share :
Dipika Kakar

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। जहां एक तरफ दीपिका अपनी हेल्थ प्रॉब्लम्स से जूझ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ शोएब के पिता मोहम्मद अली इब्राहिम की तबीयत ने पूरे परिवार की चिंता बढ़ा दी थी। अब शोएब ने खुद सामने आकर अपने पिता की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।दरअसल, कुछ दिन पहले शोएब इब्राहिम के पिता को ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसकी जानकारी अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी थी। हालत गंभीर होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से लगातार उनका इलाज चल रहा है और फैंस भी उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे थे। अब अपने नए व्लॉग में शोएब ने पूरे मामले पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिन उनके परिवार के लिए बेहद कठिन रहे। शोएब ने कहा कि उनके पिता की एक छोटी सर्जरी हुई थी, जिसमें डॉक्टरों ने ब्लड क्लॉट निकाला। सर्जरी के बाद उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला है और अब वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सर्जरी से पहले उनके पिता को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन अब उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। फिलहाल डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। इस मुश्किल समय में दीपिका कक्कड़ भी पूरे परिवार का मजबूती से साथ निभा रही हैं।

First published on: Jun 01, 2026 05:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola