Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Day 12: दर्शकों की पहली पसंद बनी Mohanlal की ‘दृश्यम 3’, 12वें दिन फिल्म ने बटोरे इतने करोड़

Drishyam Box Office Collection Day 12: मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' की कहानी दर्शकों को लगातार अपनी ओर खींच रही है. रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने शानदार कमाई तय की.

---विज्ञापन---

Drishyam box office Day 12

Drishyam Box Office Collection Day 12: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म की कहानी लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींचती नजर आ रही है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म जल्द ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है. आइए फिल्म के 12वें दिन के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

12वें दिन की कमाई

बात करें 12वें दिन की कमाई की तो, दृश्यम 3 (मलयालम) ने ₹2.20 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹114.76 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹98.90 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 12वें दिन ₹0.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹110.00 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹224.76 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

दर्शकों की पहली पसंद बनी ‘दृश्यम 3’

निर्देशक जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ साउथ की पॉपुलर फ्रेंचाइजी दृश्यम की तीसरी और किस्त है. दर्शक इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मोहनलाल की इस मूवी को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया गया. फिल्म मलयालम, तमिल, तेलुग और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई है और लगातार साउथ दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. अपने ओपनिंग वीक में फिल्म ने 50 करोड़ की कमाई तय की थी. वहीं अब जल्द ही ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है.

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी

डायरेक्टर जीतू जोसेफ और मोहनलाल की पिछली दो फिल्में दृश्यम और दृश्यम 2 के बाद अब ‘दृश्यम 3’ भी जबरदस्त सफलता की ओर बढ़ती नजर आ रही है. ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2013 में आई मलयालम फिल्म दृश्यम से हुई थी, जिसमें मोहनलाल पहली बार जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आए थे. इसके बाद साल 2021 में ‘दृश्यम 2’ आई और अब 2026 में दृश्यम 3 को रिलीज किया गया है. बाकी दो फिल्मों की तरह ‘दृश्यम 3’ की भी कहानी लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है.

---विज्ञापन---

First published on: Jun 01, 2026 11:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola