Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Divyanka Tripathi के जुड़वा बेटों का नामकरण, दहिया बेबीज के नाम हुए फाइनल? नई तस्वीरें जीत लेंगी दिल

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इस वक्त जुड़वां बेटों की मां बनने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शादी के पूरे 10 साल बाद मां बनीं दिव्यांका को फैंस और करीबी लोगों से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। हाल ही में अपने नन्हे लाडलों के साथ अस्पताल से घर पहुंचीं दिव्यांका के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कभी वह अपने बेटों को गोद में लेकर मीडिया के सामने पोज देती नजर आती हैं, तो कभी सिक्योरिटी गार्ड को अपने बच्चों की झलक दिखाती दिखाई देती हैं। दिव्यांका का यह प्यारा और अपनापन भरा अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: May 31, 2026 19:24
Share :
divyanka tripathi

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इस वक्त जुड़वां बेटों की मां बनने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शादी के पूरे 10 साल बाद मां बनीं दिव्यांका को फैंस और करीबी लोगों से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। हाल ही में अपने नन्हे लाडलों के साथ अस्पताल से घर पहुंचीं दिव्यांका के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कभी वह अपने बेटों को गोद में लेकर मीडिया के सामने पोज देती नजर आती हैं, तो कभी सिक्योरिटी गार्ड को अपने बच्चों की झलक दिखाती दिखाई देती हैं। दिव्यांका का यह प्यारा और अपनापन भरा अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

इसी बीच नई मां और पिता बने दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में जुड़वां बेटों की मां दिव्यांका अपने परिवार के साथ बच्चों के नामों को लेकर चर्चा करती नजर आ रही हैं। अपने लाडलों के लिए खास और यूनिक नाम तलाशते हुए दिव्यांका घरवालों के साथ हंसी-मजाक करती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों के साथ शेयर किए गए वीडियो में दिव्यांका मजाकिया अंदाज में कहती हैं- मम्मी बोल रही हैं कि जो बच्चा ज्यादा शैतान है, उसका नाम शैतानी से जोड़कर मत रखना। लेकिन हमें जो नाम रखना है, हम वही रखेंगे। फिर बच्चों को गोल-गोल घुमा देंगे और कहेंगे—अब पहचानो कौन सा है!

---विज्ञापन---

दिव्यांका की यह मजेदार बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं। वहीं फैंस भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और नए-नवेले माता-पिता पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

First published on: May 31, 2026 07:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola