Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bobby Deol on rumoured rift with ‘Alpha’ co-star Alia Bhatt। एक्ट्रेस संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी

बॉबी देओल ने आलिया भट्ट संग लड़ाई की खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि दोस्त से स्क्रीनशॉट मिलने पर वह खुद भी हैरान रह गए थे। बॉबी ने कहा कि लोग बिना वजह कहानियां बना देते हैं। उन्होंने साफ किया कि उनके और आलिया के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jun 1, 2026 18:22
Share :
BOBBY DEOL

यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि फिल्म के सेट पर बॉबी देओल और आलिया भट्ट के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से वायरल हुई, लेकिन अब बॉबी देओल ने खुद इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा कि जब उनके एक दोस्त ने उन्हें इस अफवाह का स्क्रीनशॉट भेजा, तो वह खुद भी हैरान रह गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग इतने फ्री हैं कि कुछ भी लिखकर खबर बना देते हैं। बॉबी ने साफ शब्दों में कहा कि उनके और आलिया भट्ट के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। एक्टर ने यह भी कहा कि वह हर अफवाह का जवाब देकर अपनी बात साबित नहीं कर सकते, लेकिन इस मामले में सच्चाई यही है कि खबरें पूरी तरह झूठी हैं। बॉबी के इस बयान के बाद आलिया और उनके बीच अनबन की चर्चाओं पर विराम लग गया है।

First published on: Jun 01, 2026 06:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola