Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Meenakshi Seshadri gets emotional as son graduates। टैलेंटिड हैं ‘दामिनी’ का लाडला, देखिए तस्वीरें

80’s की सुपरस्टार Meenakshi Seshadri इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कभी वह सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में काम मांगने को लेकर चर्चा में आ जाती हैं, तो कभी अपने फिट लुक्स और डांस वीडियोज़ से फैंस का ध्यान खींचती हैं। लेकिन इस बार चर्चा की वजह उनकी नहीं, बल्कि उनके बेटे जोश मैसूर बने हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 1, 2026 18:21
Share :
Meenakshi Seshadri

80’s की सुपरस्टार Meenakshi Seshadri इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कभी वह सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में काम मांगने को लेकर चर्चा में आ जाती हैं, तो कभी अपने फिट लुक्स और डांस वीडियोज़ से फैंस का ध्यान खींचती हैं। लेकिन इस बार चर्चा की वजह उनकी नहीं, बल्कि उनके बेटे जोश मैसूर बने हैं। दरअसल, मीनाक्षी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बेटे जोश की ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में जोश Harvard University से ग्रेजुएट होते नजर आए। ब्लैक ग्रेजुएशन गाउन में उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गईं। फोटोज़ में जोश बेहद स्मार्ट, कॉन्फिडेंट और हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तुलना कई बॉलीवुड स्टार किड्स और एक्टर्स से कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें “हैंडसम और इंटेलिजेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन” तक बता दिया। वहीं कई फैंस का मानना है कि उनके पास बॉलीवुड हीरो बनने की पूरी क्वालिटीज हैं। बता दें कि मीनाक्षी ने साल 1995 में हरीश मैसूर से शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। उनके दो बच्चे हैं—बेटी केंद्रा और बेटा जोश। दोनों हमेशा लाइमलाइट से दूर रहे हैं, ऐसे में जोश की तस्वीरों ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

First published on: Jun 01, 2026 06:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola