Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्टिंग नहीं, अब ये काम करेंगी Anushka Sharma, Mrs. Kohli का बड़ा फैसला, जानिए नए प्रोफेशन का सच

बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से अपने फिल्मी कमबैक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लंबे वक्त से कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर सकती हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने इन चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है। दरअसल, अनुष्का शर्मा के हालिया पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर नए दावे शुरू हो गए हैं। अब चर्चा उनकी फिल्मों में वापसी की नहीं, बल्कि बिजनेस वर्ल्ड में उनकी नई पारी की हो रही है। माना जा रहा है कि किंग कोहली की क्वीन अब एक्टिंग से ज्यादा अपने नए प्रोफेशन और बिजनेस वेंचर्स पर फोकस करने की तैयारी में हैं।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: May 30, 2026 19:34
Share :
anushka sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से अपने फिल्मी कमबैक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लंबे वक्त से कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर सकती हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने इन चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है। दरअसल, अनुष्का शर्मा के हालिया पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर नए दावे शुरू हो गए हैं। अब चर्चा उनकी फिल्मों में वापसी की नहीं, बल्कि बिजनेस वर्ल्ड में उनकी नई पारी की हो रही है। माना जा रहा है कि किंग कोहली की क्वीन अब एक्टिंग से ज्यादा अपने नए प्रोफेशन और बिजनेस वेंचर्स पर फोकस करने की तैयारी में हैं।

यही वजह है कि अनुष्का के इस नए फैसले और सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट से लेकर बी-टाउन तक हलचल मचा दी है। जैसे ही अकाय और वामिका की मम्मी के इस नए सफर की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस और चाहने वाले अनुष्का को उनकी नई शुरुआत के लिए बेस्ट विशेज दे रहे हैं और उनके अगले बड़े कदम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह Agilitas Sports के सीईओ अभिषेक गांगुली के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों बेहद कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश अंदाज़ में पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

इस पोस्ट के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- मैं Agilitas में निवेशक के तौर पर जुड़कर और One8 World के साथ इस नए सफर की शुरुआत करके बेहद उत्साहित हूं। मुझे इस पहल का मकसद, बड़ा विजन और कुछ खास बनाने का अवसर सबसे ज्यादा पसंद आया। आगे मिलकर कुछ नया बनाने, सीखने और आगे बढ़ने का इंतजार है। जल्द ही और बातें साझा करूंगी। अनुष्का के इस ऐलान के बाद अब यह माना जा रहा है कि एक्ट्रेस मनोरंजन की दुनिया के साथ-साथ बिजनेस सेक्टर में भी अपनी मजबूत पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी हैं।

First published on: May 30, 2026 07:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola