Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या अब राजनीति में एंट्री लेंगे Dhanush? सुपरस्टार के पापा ने दिया ये बड़ा हिंट

Dhanush Politics Entry Rumours: थलपति विजय के सीएम बनने के बाद अब सुपरस्टार धनुष की भी राजनीति में एंट्री करने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

---विज्ञापन---

Dhanush Politics Entry Rumours: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर धनुष एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार धनुष अपने पापा और दिग्गज निर्देशक कस्तूरी राजा के एक बयान की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, कस्तूरी राजा ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनने के बाद से ही धनुष की राजनीति में एंट्री करने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हर तरफ ये चर्चा हो रही है कि थलपति विजय के सीएम बनने के बाद अब धनुष भी पॉलिटिक्स में कदम रख सकते हैं. चलिए, आपको बताते हैं कि आखिर कस्तूरी राजा ने ऐसा क्या कहा कि लोग धनुष की पॉलिटिक्स में एंट्री की बात करने लगे.

dhanush

राजनीति में धनुष की एंट्री?

दरअसल, चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान तमिल सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर और धनुष के पापा कस्तूरी राजा के एक कमेंट ने इन खबरों को हवा दी है. इस इवेंट में कस्तूरी राजा से जब पूछा गया कि क्या धनुष भी एक दिन राजनीति में आएंगे. इस सवाल का जवाब देते हुए कस्तूरी राजा ने कहा, ‘अगर कोई चाहे तो राजनीति में आने का उसे पूरा अधिकार है. न केवल धनुष बल्कि उसके बच्चे भी भविष्य में यह रास्ता चुन सकते हैं.’ बस फिर क्या था अब सोशल मीडिया पर उनका ये जवाबा चर्चा का विषय बन गया. इस सवाल का जवाब देते हुए कस्तूरी राजा ने धनुष के राजनीति में आने की संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं किया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘सच बोलने की हिम्मत…’ विजय की Jana Nayagan की रिलीज पर ये क्या बोल गए डायरेक्टर एच. विनोथ

क्या है धनुष का असली नाम?

इस दौरान कस्तूरी राजा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने परिवार के विस्तार पर भी बात की. इसके अलावा, उन्होंने धनुष के बारे में बात करते हुए बताया कि उनका असली नाम वेंकटेश प्रभु था. लेकिन फिल्मों में आने के बाद, उन्होंने अपना नाम धनुष रख लिया. उन्होंने कहा कि जब लोग पब्लिक प्लेस या हवाई अड्डों पर उनके बेटे को ‘धनुष के. ‘राजा’ कहते हैं, तो उन्हें बहुत खुशी होती है. उन्होंने आगे कहा कि लगता है कि उनके परिवार की आने वाली पीढ़ियों ने एक्टिंग को ही अपना करियर चुन लिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 02, 2026 01:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola