Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Anita Kanwal Reveals Daughter Pooja Faced Casting Couch in the Industry । जानिए पूरा मामला

टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस अनीता कंवल ने खुलासा किया कि एक समय 13 शोज़ में काम करने के बावजूद आज उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है। उन्होंने बेटी पूजा कंवल के संघर्ष का भी जिक्र किया और बताया कि साउथ इंडस्ट्री में काम के दौरान उन्हें कई आपत्तिजनक ऑफर्स मिले थे। अनीता ने हमेशा बेटी का साथ दिया और उसे गलत समझौतों से दूर रखा।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 31, 2026 16:36
Share :
Anita Kanwal

एक समय टीवी इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार रहीं अनीता कंवल आज काम की तलाश में संघर्ष कर रही हैं। ‘शांति’, ‘कुसुम’, ‘केसर’ और ‘बनेगी अपनी बात’ जैसे हिट शोज़ से घर-घर पहचान बनाने वाली अनीता ने हाल ही में अपनी जिंदगी के कई दर्दनाक अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि एक दौर में वह एक साथ 13-13 शोज़ में काम करती थीं, लेकिन आज इंडस्ट्री उन्हें काम नहीं दे रही है। बातचीत के दौरान अनीता ने अपनी बेटी पूजा कंवल के संघर्ष का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पूजा ने बड़े सपनों के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और साल 2004 में फिल्म ‘ऊफ क्या जादू मोहब्बत है’ से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, इंडस्ट्री का सफर आसान नहीं रहा। अनीता के मुताबिक, साउथ इंडस्ट्री में काम के दौरान पूजा को कई आपत्तिजनक फोन कॉल्स आते थे, जिनमें काम के बदले समझौते की बात की जाती थी। अनीता ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी बेटी का साथ दिया और उसे गलत रास्ते पर नहीं जाने दिया।

First published on: May 31, 2026 04:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola