बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। 75 साल की उम्र में नाना ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। परिवार, दोस्तों और फैंस ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। नाना की आखिरी इच्छा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्महाउस में किया गया। उनके पार्थिव शरीर को गोवा से महाराष्ट्र के पुणे लाया गया। देर शाम करीब 8:30 बजे उनका पार्थिव शरीर पुणे एयरपोर्ट पहुंचा, जिसके बाद उसे फार्महाउस ले जाया गया। करीब रात 10 बजे पार्थिव शरीर फार्महाउस पहुंचा। खास बात ये रही कि एयरपोर्ट से फार्महाउस तक नाना को उसी एंबुलेंस से ले जाया गया, जिसकी सेवा उन्होंने खुद शुरू की थी। नाना को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई और तीन राउंड की सलामी भी दी गई। उनके इकलौते बेटे मल्हार पाटेकर ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान मल्हार बेहद भावुक नजर आए। अंतिम संस्कार में परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म और राजनीतिक जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पुणे का फार्महाउस नाना के दिल के बेहद करीब था। फिल्मी दुनिया से दूर वह यहां प्रकृति और खेती-बाड़ी के बीच समय बिताना पसंद करते थे। करीब पांच दशक लंबे करियर में नाना ने परिंदा, तिरंगा, अग्निसाक्षी, खामोशी: द म्यूजिकल, वेलकम, अपहरण और राजनीति जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए। उनकी दमदार आवाज और शानदार अदाकारी हमेशा याद की जाएगी।
---विज्ञापन---
पंचतत्व में विलीन हुए Nana Patekar, बेटे Malhar Patekar ने दी मुखाग्नि। देर रात हुआ अंतिम संस्कार
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। 75 साल की उम्र में नाना ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। परिवार, दोस्तों और फैंस ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
First published on: Oct 09, 2026 11:49 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola