प्यार की कोई सीमा नहीं होती और न ही यह धर्म या जाति देखकर होता है. इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल हैं, जो अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने के बावजूद एक-दूसरे की परंपराओं और रीति-रिवाजों का सम्मान करते हैं. करवा चौथ के मौके पर भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस चर्चा में रहती हैं, जो मुस्लिम परिवार से आती हैं, लेकिन अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए इस हिंदू त्योहार को पूरे रीति-रिवाज से मनाती हैं. इस लिस्ट में हिना खान से लेकर अफसाना खान तक के नाम शामिल हैं.

हिना खान ने रॉकी के लिए रखा व्रत
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. हिना मुस्लिम परिवार से आती हैं, जबकि उनके पति रॉकी जायसवाल हिंदू हैं. दोनों एक-दूसरे के धर्म और मान्यताओं का सम्मान करते हैं. करवा चौथ के मौके पर हिना भी व्रत रखती और अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं. ट्रेडिशनल आउटफिट में सजे इस कपल की तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आईं जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं.

शफक नाज ने भी निभाई परंपरा
टीवी एक्ट्रेस शफक नाज को दर्शकों ने सीरियल ‘महाभारत’ में कुंती के किरदार में देखा था. शफक ने साल 2024 में जीशान पेवेकर से शादी की थी. एक्ट्रेस करवा चौथ के मौके पर हिंदू परंपराओं का सम्मान करती नजर आईं. लाल जोड़े, चूड़े और सिंदूर में सजी शफक की तस्वीरों ने लोगों का ध्यान खींचा. उन्होंने अपने चाहने वालों को करवा चौथ की शुभकामनाएं भी दी थीं.

अफसाना खान ने उतारी पति की आरती
सिंगर अफसाना खान भी करवा चौथ मनाने को लेकर चर्चा में रही हैं. उन्होंने अपने पति साज के लिए व्रत रखा और पूजा की. सामने आए वीडियो में अफसाना पति की आरती उतारती और उनके पैर छूती नजर आईं. अफसाना और साज की शादी के बाद से ही उनके त्योहारों के जश्न की झलकियां सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रही हैं.

कनिका शर्मा और किश्वर मर्चेंट भी लिस्ट में शामिल
कंटेंट क्रिएटर कनिका शर्मा जो धर्म से हिंदू हैं, जिन्होंने इसी साल कंटेंट क्रिएटर मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले साकिब सैफी के साथ शादी की है. उन्होंने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और पूजा की, इस बीच वो रेड कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं. आपको बता दें, उनकी शादी को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी.