---विज्ञापन---

Khesari Lal Yadav, Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव के नए गाने ने काटा गदर, फैंस को पसंद आई ‘मुरब्बा’ की मिठास

Khesari Lal Yadav, Bhojpuri Video: भोजपुरी के टॉप सिंगर खेसारी लाल यादव को कौन नहीं जानता है। फैंस खेसारी के गानों के दीवाने हैं और बेहद बेसब्री से सिंगर के गाने रिलीज होने का इंतजार करते हैं। हाल ही में एक बार फिर से खेसारी लाल यादव का एक और नया गाना रिलीज हुआ है, […]

Edited By : Nancy Tomar | Updated: Jun 14, 2023 14:20
Share :
Khesari Lal Yadav, Bhojpuri Video

Khesari Lal Yadav, Bhojpuri Video: भोजपुरी के टॉप सिंगर खेसारी लाल यादव को कौन नहीं जानता है। फैंस खेसारी के गानों के दीवाने हैं और बेहद बेसब्री से सिंगर के गाने रिलीज होने का इंतजार करते हैं।

हाल ही में एक बार फिर से खेसारी लाल यादव का एक और नया गाना रिलीज हुआ है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। फैंस को सिंगर का ये गाना बेहद पसंद आ रहा है और ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav, Bhojpuri Video: खेसारी के सेंट की दीवानी हुई सपना, देखें वीडियो

Khesari Lal Yadav का नया गाना मुरब्बा रिलीज

दरअसल, हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल है मुरब्बा। इस गाने को खेसारी और दिव्या रलहान पर फिल्माया गया है। वहीं, अगर गाने के बोल की बात करें तो वो अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं।

आर्या शर्मा ने दिया इस म्यूजिक वीडियो को संगीत

हालांकि कोरियोग्राफर जपनीत ने खेसारी लाल यादव और दिव्या रहमन के डांस स्टेप्स बहुत ही साधारण ढंग से फिल्माए हैं। साथ ही इस गाने को आर्या शर्मा ने संगीत दिया है। बता दें कि खेसारी का ये म्यूजिक वीडियो छेड़ छाड़ और मस्ती भरा गीत है।

‘मुरब्बा’ को मिल चुके हैं 21 मिलियन व्यूज

बता दें कि म्यूजिक वीडियो ‘मुरब्बा’ को सिंगर खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ गाया गै। साथ ही इस वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री दिव्या रलहन की जबरदस्त केमस्ट्री भी देखने को मिल रही है। बता दें कि खबर लिखे जाने तक सिंगर खेसारी लाल यादव के म्यूजिक वीडियो ‘मुरब्बा’ को 21 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, फैंस को खेसारी को ये गाना बेहद पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Superhit Bhojpuri Song: सृष्टि की पतली कमर पर हाथ रखकर नीलकमल ने जमकर किया रोमांस, यूट्यूब पर मचा गदर

म्यूजिक वीडियो ‘मुरब्बा’ के दीवाने हो रहे फैंस

म्यूजिक वीडियो ‘मुरब्बा’ ने इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रखा है। वहीं, फैंस इस गाने के दीवाने हो रहे हैं और गाने को खूब सुन रहे हैं। वहीं, इस वीडियो सॉन्ग के बारे में बात करते हुए खेसारी लाल यादव कहते हैं कि- ‘कड़वाहट की जगह जिंदगी में मिठास बांटनी चाहिए, चाहे वो मुरब्बा से हो या आपके व्यवहार से।

मेरी कोशिश हमेशा अपने फैंस के बीच एक मिठास लाने की रही है- खेसारी लाल यादव

मेरी कोशिश हमेशा अपने फैंस के बीच एक मिठास लाने की रही है। मैं चाहता हूं कि जब हमारे फैंस गाने सुनें तो अपने स्ट्रेस को भूल जाएं।’ हालिया रिलीज म्यूजिक वीडियो ‘मुरब्बा’ फैंस के दिलों पर छाया हुआ है और ये लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

First published on: Jun 14, 2023 02:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.