---विज्ञापन---

क्या बीमार मां-बाप, आर्थिक तंगी और शादी, का प्रेशर था Gurucharan Singh पर?

Gurucharan Singh Missing Update: गुरुचरण सिंह जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में रोशन सोढ़ी सिंह के किरदार के कारण हर घर में मशहूर हुए थे। दिल्ली से 6 दिन से गायब हैं। अब इस मामले में पुलिस को कुछ नई बातें पता चली हैं। चलिए जानें क्या है ये।

Gurucharan Singh Missing Update
Gurucharan Singh Missing Update

Gurucharan Singh Missing Update: सब टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के रोशन सोढ़ी सिंह यानी गुरुचरण सिंह पिछले 6 दिनों से लापता हैं। वह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे लेकिन ना तो वे मुंबई पहुंचे और ना ही दिल्ली एयरपोर्ट। ऐसे में सवाल उठ खड़े हुए हैं कि आखिर गुरुचरण सिंह Airport क्यों नहीं गए? उनका गायब होना कोई साजिश है? चलिए जानते हैं, पुलिस के हाथ क्या लगा है?

क्या है मामला

गुरुचरण सिंह के पिता ने पुलिस को उनके गुम होने की उस समय कंप्लेंट दर्ज कराई जब वे मुंबई नहीं पहुंचे। इसके बाद पुलिस को मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी, जिसके बाद किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक बयान दिया है कि हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं लेकिन कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 365 का मामला दर्ज किया है।

आखिर गुरुचरण सिंह Airport क्यों नहीं गए?

सीसीटीवी में गुरुचरण सिंह एयरपोर्ट की तरफ ना जाकर पालम सहित दिल्ली के कई इलाकों में दिखाई दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने दिल्ली के एटीएम से ₹7000 भी निकले थे। जांच में ये भी सामने आया है कि उनकी फ्लाइट 22 तारीख को शाम को 8:30 बजे थी लेकिन वे 9:15 बजे के आसपास पालम के एक ट्रैफिक सिग्नल पर दिखाई दिए थे। ऐसे में पुलिस ये समझ नहीं पा रही है कि वे एयरपोर्ट क्यों नहीं गए।

बहुत प्रेशर है गुरुचरण सिंह पर

ऐसा माना जा रहा है कि गुरुचरण सिंह की जल्दी शादी होने वाली है लेकिन वह इस बीच आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे हैं। ऐसे में गुरुचरण सिंह का अचानक गायब हो जाना बहुत से सवाल खड़े करता है। इसके साथ ही गुरुचरण सिंह की मां भी काफी बीमार चल रही है और वह अस्पताल में एडमिट थी लेकिन अब घर पर ही आराम कर रही हैं। लेकिन गुरुचरण सिंह के पिता उनके गायब होने को लेकर बहुत चिंतित है। उन्होंने ये भी बताया था कि गुरुचरण सिंह जब घर से निकला था तो उसकी मानसिक स्थिति ठीक थी।

छोड़ दिया था ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का शो

आपको बता दें, पिता की तबीयत खराब होने की वजह से सोढ़ी सिंह यानी गुरुचरण सिंह ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ दिया दरअसल, पहले उन्होंने 2013 में किसी बात का विवाद होने के कारण शो छोड़ दिया था लेकिन उनकी पापुलैरिटी के बाद उन्हें दोबारा शो में 2020 में बुलाया गया। फिर कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने पिता की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए शो को दोबारा छोड़ दिया।

अब, ये देखना होगी कि आखिर गुरुचरण सिंह के लापता होने की क्या पहेली है।

ये भी पढ़ें: Mrunal से पहले ये एक्ट्रेस करवा चुकी हैं ‘अंड़ों को फ्रीज’!

First published on: Apr 28, 2024 08:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.