Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Superhit Bhojpuri Song: सृष्टि की पतली कमर पर हाथ रखकर नीलकमल ने जमकर किया रोमांस, यूट्यूब पर मचा गदर

Superhit Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर, अभिनेता और चॉकलेटी स्टार नीलकमल सिंह के गाने फैंस को बहुत पसंद आते है। नीलकमल ने एक से बढ़कर गाने गाए हैं, जिनमें से एक ऐसा गाना है जिसका जलवा चार महीने के बाद भी कायम है। दरअसल, 23 जनवरी 2023 को नीलकमल सिंह के गाने ‘कमरिया […]

Edited By : Nancy Tomar | Updated: Jun 2, 2023 12:34
Share :
Superhit Bhojpuri Song

Superhit Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर, अभिनेता और चॉकलेटी स्टार नीलकमल सिंह के गाने फैंस को बहुत पसंद आते है।

नीलकमल ने एक से बढ़कर गाने गाए हैं, जिनमें से एक ऐसा गाना है जिसका जलवा चार महीने के बाद भी कायम है। दरअसल, 23 जनवरी 2023 को नीलकमल सिंह के गाने ‘कमरिया डोले’ का वीडियो रिलीज किया गया था, जो फैंस को बेहद पसंद आया है।

यह भी पढ़ें- Video: मधु शर्मा को पटाने के लिए निरहुआ ने दबाए पैर, कभी लिपटकर किया डांस

‘कमरिया डोले’ (Superhit Bhojpuri Song) ने मचाई धूम

नीलकमल सिंह के गाने ‘कमरिया डोले’ में सिंगर की आवाज के साथ-साथ उनका अभिनय भी देखने को मिल रहा है। नीलकमम के साथ इस गाने को भोजपुरी की ट्रेंडिंग स्टार शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज दी है। फैंस में इस गाने का बेहद क्रेज है और आज भी इस गाने के लोग बेहद चाह कर सुनते हैं।

पहाड़ी गर्ल के साथ नीलकमल सिंह की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही

इसके साथ ही इस गाने के वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ सृष्टि उत्तराखंडी भी नजर आ रही है। पहाड़ी गर्ल के साथ नीलकमल सिंह की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आ रही है। ‘कमरिया डोले’ के वीडियो में नीलकमल सिंह और सृष्टि उत्तराखंडी रोमांस करते नजर आ रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री भी लोगों के बेहद पसंद आ रही है।

यह भी पढ़ें- Video: खेसारी लाल ने की अक्षरा संग नोकझोंक, रोमांस ने मचाया इंटरनेट पर बवाल

अबतक गाने के मिले 7.1 मिलियन व्यूज 

बता दें कि नीलकमल सिंह, सृष्टि उत्तराखंडी और शिल्पी राज का गाना ‘कमरिया डोले’ को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। साथ ही इस गाने का वीडियो 23 जनवरी 2023 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था और अबतक इसे 7.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। नीलकमल और शिल्पी राज के इस गाने ने खूब धमाल मचा रखा है।

आज भी लोगों में गाने का क्रेज

बता दें कि ‘कमरिया डोले’ के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और इस गाने को संगीत सतेंद्र ने दिया है। इसके साथ ही इस गाने के वीडियो को पवन पाल ने डायरेक्ट किया है। वहीं रिलीज के चार महीने के बाद भी फैंस में इस गाने का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है और आज भी ये गाना धूम मचा रहा है।

First published on: Jun 02, 2023 12:34 PM