Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सनी देओल की Jaat देख क्या बोली पब्लिक? हिट या फ्लॉप!

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जाट' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शकों को फिल्म कैसी लगी और फिल्म को देखने के बाद लोगों ने इस पर कैसा रिएक्शन दिया? आइए जानते हैं कि इस फिल्म पर लोगों की राय क्या है?

Edited By : Priyanka | Updated: Apr 10, 2025 17:54
Share :

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ आज 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। वहीं, अब ‘जाट’ सिनेमाघरों में एंट्री कर चुका है, तो जाहिर है कि इस पर लोगों का रिएक्शन तो आना ही था। अब अगर आपने भी सनी देओल की ये फिल्म ओपनिंग डे पर नहीं देखी है, तो मूवी को देखने से पहले आप इसका रिव्यू देख लें, तो आइए आपको बताते हैं कि दर्शकों को फिल्म को लेकर क्या कहना है?

‘जाट’ देख क्या बोली पब्लिक?

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ ने लोगों का दिल जीत लिया है और फिल्म देखने के बाद लोग इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। फर्स्ट डे मूवी के देखने के बाद लोग सनी पाजी की जाट के फैन हो गए हैं और उसे गदर से भी ज्यादा प्यार दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, जाट देखकर आ रहा हूं, ये गदर का भी बाप है। दूसरे ने बोला, एक्शन, डायलॉग, ड्रामा सब कुछ है, यह एक मास मूवी है। फिल्म आपको बोर नहीं होने देती है। तो एक और यूजर ने कहा, गदर 2 से जाट कई गुना अच्छी है। रणदीप हुड्डा ने कमाल का काम किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इस पाकिस्तानी शो का चला जादू, 18 मिलियन व्यूज के साथ बना नंबर वन, देखें टॉप 5 लिस्ट

First published on: Apr 10, 2025 05:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola