Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Breast Cancer की चपेट में एक्ट्रेस, घर-गाड़ी-जूलरी बेचने की आई नौबत, पहली बार छलका दर्द !

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने अपनी कैंसर जर्नी और आर्थिक संघर्ष को लेकर कई भावुक खुलासे किए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें स्टेज-3 ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, लेकिन लंबे समय तक उन्होंने इस बीमारी के बारे में किसी को नहीं बताया

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 26, 2026 11:54
Share :
Shagufta ali

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने अपनी कैंसर जर्नी और आर्थिक संघर्ष को लेकर कई भावुक खुलासे किए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें स्टेज-3 ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, लेकिन लंबे समय तक उन्होंने इस बीमारी के बारे में किसी को नहीं बताया। शगुफ्ता ने कहा कि उस समय इंडस्ट्री में यह धारणा थी कि अगर किसी एक्ट्रेस को कैंसर होने की बात सामने आ गई तो उसे काम मिलना बंद हो जाएगा। इसी वजह से उन्होंने अपनी बीमारी को छिपाकर रखा। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि इलाज के लिए उन्हें अपनी जूलरी और कार बेचनी पड़ी। हालांकि उन्होंने अपना घर नहीं बेचा। शगुफ्ता ने बताया कि आज भी वह ऑटो-रिक्शा से सफर करती हैं क्योंकि अपनी पूरी जिंदगी की बचत उन्होंने अपने और अपने पिता के इलाज पर खर्च कर दी। कैंसर के इलाज के दौरान उनका एक गंभीर एक्सीडेंट भी हुआ, जिसमें उनका हाथ टूट गया और सर्जरी के बाद उसमें स्टील की रॉड डालनी पड़ी। शगुफ्ता ने कहा कि इस मुश्किल दौर में दोस्तों, रिश्तेदारों और इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि एक टीवी एक्ट्रेस होने के नाते अकेले कमाई से घर का खर्च, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना आसान नहीं था और वह किसी को अपनी बचत का हिसाब देने के लिए बाध्य नहीं हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका दर्द जानने के बाद फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने आर्थिक मदद भेजी, जबकि अशोक पंडित ने भी पैसों और काम के मामले में उनका पूरा साथ दिया। शगुफ्ता ने दोनों को अपनी जिंदगी का फरिश्ता बताते हुए कहा कि अब पहले की तरह काम नहीं मिलता, लेकिन वह आज भी लगातार काम करती रहती हैं।

First published on: Jul 26, 2026 11:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola