Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jasmine Bhasin ने सुनाई बड़ी खुशखबरी, Bollywood में बजेगा का डंका? शादी से पहले लगी लॉटरी?

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। अली गोनी संग शादी की खबरों के बीच अब जैस्मिन ने अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वह बड़े पर्दे पर शानदार शुरुआत करना चाहती हैं और इसके लिए वह लगातार मैनिफेस्ट भी कर रही हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 26, 2026 18:30
Share :
Jasmin Bhasin

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। अली गोनी संग शादी की खबरों के बीच अब जैस्मिन ने अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वह बड़े पर्दे पर शानदार शुरुआत करना चाहती हैं और इसके लिए वह लगातार मैनिफेस्ट भी कर रही हैं। जैस्मिन ने कहा कि उनका सपना पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने का है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह सिर्फ एक नहीं, बल्कि दिलजीत के साथ 100 फिल्में करना चाहती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि अगर किसी चीज को दिल से चाहा जाए और सही समय का इंतजार किया जाए तो वह सपना जरूर पूरा होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान और सही समय पर पूरा भरोसा है, इसलिए वह जल्दबाजी में कोई भी फिल्म साइन करने के बजाय अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं। जैस्मिन के मुताबिक, सही कहानी और दमदार किरदार ही किसी कलाकार की असली पहचान बनाते हैं। करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में तमिल फिल्म ‘वानम’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद टीवी इंडस्ट्री और पंजाबी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं जल्द ही जैस्मिन रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आएंगी। ऐसे में फैंस अब उनके बॉलीवुड डेब्यू और दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Jul 26, 2026 06:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola