Darshan Jariwala and Apara Mehta: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अपरा मेहता और एक्टर दर्शन जरीवाला इन दिनों एक बार फिर अपने रिश्ते और तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ दिनों पहले अपरा ने अपने पति दर्शन जरीवाला पर कई आरोप लगाए थे. वहीं, अब एक्टर ने उनके सभी आरोपों पर पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दर्शन जरीवाला ने पत्नी द्वारा बताई गई कहानी को पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने कहा कि कई बार समय के साथ इंसान की यादें बदल जाती हैं और पुरानी घटनाएं उसी तरह याद नहीं रहतीं, जैसी असल में हुई थीं.
दर्शन ने बेहद संभलकर कहा कि इसे झूठी याददाश्त का मामला कहा जा सकता है, जो एक न्यूरोलॉजिकल घटना होती है. इतना ही नहीं, उन्हें बदसूरत कहने के दावे पर भी दर्शन ने अपनी सफाई दी. उन्होंने कहा कि वह किसी साधारण दिखने वाली महिला से भी ऐसी बात नहीं कहेंगे. बता दें कि अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला दोनों पिछले 23 साल से अलग रह रहे हैं, लेकिन उन्होंने आज तक एक-दूसरे को तलाक नहीं दिया है. इसी बीच, अपरा मेहता ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…