Tuesday, 1 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mahhi Vij और Sana Makbul की टूटी दोस्ती ? एक पोस्ट कर कसा तंज! सालों बाद दोनों में क्यों आई दरार ?

टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल इन दिनों अपनी एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। सना ने 31 अगस्त को इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिना किसी का नाम लिए अपनी एक पुरानी दोस्त पर निशाना साधा। उनके पोस्ट में काफी कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 1, 2026 16:12
Share :
Mahhi Vij

टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल इन दिनों अपनी एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। सना ने 31 अगस्त को इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिना किसी का नाम लिए अपनी एक पुरानी दोस्त पर निशाना साधा। उनके पोस्ट में काफी कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। सना ने लिखा कि एक पुरानी दोस्त लोगों के पास जाकर उनकी बुराई कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अपना मुंह खोल देंगी तो सामने वाली उनकी बनाई हुई ‘बेचारी और अबला नारी’ वाली इमेज के आसपास भी नहीं टिक पाएगी। इसके अलावा सना ने उस शख्स को ‘डस्टबिन’ तक कह दिया और उसकी सोच को ‘गटर जैसी’ बताया। सना के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे माही विज से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, सना और माही कभी काफी करीबी दोस्त हुआ करती थीं। साल 2025 में माही ने सना के साथ लंदन ट्रिप की तस्वीरें भी शेयर की थीं। हालांकि, अब दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करती हैं। फिलहाल सना ने अपने पोस्ट में माही का नाम नहीं लिया है और न ही उनके इशारे की पुष्टि हुई है। ऐसे में दोनों के बीच विवाद की खबरें अभी सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स के कयास हैं।

First published on: Sep 01, 2026 04:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola