Tuesday, 1 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Viral Kid बनी Varun Dhawan की 2 साल की बेटी, Alia Bhatt की Raha से हो रही Lara Dhawan की तुलना !

बॉलीवुड के स्टार किड्स की लिस्ट में अब वरुण धवन और नताशा दलाल की बेटी लारा धवन भी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिंगापुर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी दो साल की बेटी लारा की भी प्यारी सी झलक देखने को मिली।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 1, 2026 16:40
Share :
Alia Bhatt

बॉलीवुड के स्टार किड्स की लिस्ट में अब वरुण धवन और नताशा दलाल की बेटी लारा धवन भी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिंगापुर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी दो साल की बेटी लारा की भी प्यारी सी झलक देखने को मिली। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई। दरअसल, वरुण और नताशा ने बेटी के जन्म के बाद से ही उसकी प्राइवेसी का खास ध्यान रखा है। कपल ने लारा के लिए नो-फोटो पॉलिसी अपनाई हुई है और अब तक उसका चेहरा दुनिया के सामने रिवील नहीं किया है। वरुण की लेटेस्ट फोटो एल्बम में भी लारा का चेहरा नजर नहीं आया, लेकिन उनकी मौजूदगी ने फैंस का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लिया। किसी तस्वीर में लारा अपनी मां नताशा दलाल की गोद में दिखाई दे रही हैं, तो कहीं वह पापा वरुण के कंधे पर बैठकर सिंगापुर के खूबसूरत नजारे देखती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वरुण ने अपनी बेटी और पत्नी के साथ मैडम तुसाद म्यूजियम की झलक भी दिखाई। वहीं, समंदर किनारे वरुण और लारा का बॉन्ड भी देखने को मिला। लारा का चेहरा छिपा होने के बावजूद फैंस उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं। कई यूजर्स ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे प्यारी स्टार किड बताया, जबकि कुछ ने उनकी तुलना आलिया भट्ट की बेटी राहा से करते हुए लारा को और भी क्यूट बताया। गौरतलब है कि कुछ समय पहले वरुण ने खुलासा किया था कि लारा को Developmental Dysplasia of the Hip यानी DDH की समस्या हुई थी। उन्हें मेडिकल प्रोसीजर से गुजरना पड़ा और करीब ढाई महीने तक Spica Cast में रहना पड़ा। अब लारा को खुश और मस्ती करते देखकर फैंस भी काफी खुश हैं।

First published on: Sep 01, 2026 04:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola