Tuesday, 1 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aishwarya Rai ने मायके में भाई-भाभी संग मनाया जश्न, ननिहाल में खिलखिलाई Aaradhya। तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी लेटेस्ट फैमिली तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मायके पहुंचीं, जहां उन्होंने मां वृंदा राय, भाई आदित्य राय, भाभी श्रीमा राय और भांजों वियान व शिवांश के साथ त्योहार सेलिब्रेट किया।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 1, 2026 12:55
Share :
Aishwarya Rai

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी लेटेस्ट फैमिली तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मायके पहुंचीं, जहां उन्होंने मां वृंदा राय, भाई आदित्य राय, भाभी श्रीमा राय और भांजों वियान व शिवांश के साथ त्योहार सेलिब्रेट किया। इस खास फैमिली सेलिब्रेशन की तस्वीरें श्रीमा राय ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में पूरा राय परिवार साथ नजर आ रहा है। ऐश्वर्या सफेद एथनिक आउटफिट में दिखाई दीं, जबकि उनके भाई आदित्य ऑफ-व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू चेक्ड ट्राउजर में नजर आए। दोनों की साथ में तस्वीर ने खासा ध्यान खींचा, क्योंकि ऐश्वर्या को भाई के साथ कम ही मौकों पर इस तरह देखा जाता है। वहीं, आराध्या भी अपने नानी और दोनों कजिन भाइयों के साथ पोज देती नजर आईं। व्हाइट शर्ट और जींस में आराध्या बेहद प्यारी लग रही थीं। तस्वीरों में उनका अपने ननिहाल के परिवार के साथ खूबसूरत बॉन्ड साफ नजर आया। इन तस्वीरों ने इसलिए भी चर्चा बटोरी क्योंकि लंबे समय से ऐश्वर्या और उनकी भाभी श्रीमा राय के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगती रही हैं। हालांकि, ये फैमिली फोटोज उन तमाम चर्चाओं पर विराम लगाती नजर आ रही हैं। फैंस ऐश्वर्या को अपने परिवार के साथ खुश देखकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने तस्वीरों में अभिषेक बच्चन की गैरमौजूदगी भी नोटिस की।

First published on: Sep 01, 2026 12:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola