Tuesday, 1 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Badshah के परिवार के खूब चर्चे! कहां गायब पहली बीवी-बेटी ? दूसरे तलाक के बाद सामने आया सारा सच!

रैपर बादशाह की दूसरी शादी खत्म होने की खबर के बाद उनकी पहली पत्नी जैस्मीन मसीह और बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। बादशाह ने 31 अगस्त को ईशा रिखी के साथ आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया। इसके बाद फैंस उनकी पहली शादी और परिवार के बारे में जानना चाह रहे हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 1, 2026 16:07
Share :
Badshah

रैपर बादशाह की दूसरी शादी खत्म होने की खबर के बाद उनकी पहली पत्नी जैस्मीन मसीह और बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। बादशाह ने 31 अगस्त को ईशा रिखी के साथ आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया। इसके बाद फैंस उनकी पहली शादी और परिवार के बारे में जानना चाह रहे हैं। बादशाह ने साल 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और करीब डेढ़ साल डेटिंग के बाद उन्होंने शादी कर ली। साल 2017 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। आज उनकी बेटी करीब 9 साल की है। हालांकि, शादी के करीब आठ साल बाद बादशाह और जैस्मीन का रिश्ता खत्म हो गया और साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद जैस्मीन अपनी बेटी के साथ लंदन में रहने लगीं। बादशाह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने रिश्ता बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें लगा कि साथ रहना उनकी बेटी के लिए सही नहीं था। बादशाह अपनी बेटी के साथ भावनात्मक रिश्ता साझा करते हैं और दोनों की परवरिश की जिम्मेदारी मिलकर निभाने की कोशिश करते हैं। फिलहाल दूसरी शादी टूटने के बाद उनकी पहली पत्नी और बेटी की कहानी फिर सुर्खियों में है।

First published on: Sep 01, 2026 04:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola