Saturday, 22 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kiara से Sshura तक, 2025 में ये 5 हसीनाएं बनेंगी मां; बॉलीवुड में आएंगे कई नन्हे मेहमान

बॉलीवुड में इस साल नन्हे मेहमानों की एंट्री होने वाली है। बी-टाउन की पांच हसीनाएं प्रेग्नेंट हैं। इन हसीनाओं ने खुद ही सोशल मीडिया पर गुड न्यूज सुनाई। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

Edited By : Himani Sharma | Jul 12, 2025 08:00
Share :

बॉलीवुड में इस साल किलकारियां ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। इंडस्ट्री की 5 हसीनाएं प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में राजकुमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने भी गुड न्यूज सुनाई है। इसके बाद से फैंस कपल को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। वहीं पत्रलेखा के साथ-साथ गौहर खान, कियारा आडवाणी, अरबाज खान की पत्नी शूरा खान और ‘छावा’ फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह की पत्नी रुचिरा घोरमारे भी मां बनने के वाली हैं।

शूरा ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

बी-टाउन की इन पांच हसीनाओं के घर पर इस साल किलकारियां ही गूंजेंगी। वहीं इनके फैंस भी इससे काफी खुश नजर आ रहे सहैं। अब किसी भी इवेंट पर इन हसीनाओं को स्पॉट किया जाता है तो अक्सर ये हसीनाएं अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए काफी क्यूट लगती हैं। हाल ही में ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की स्क्रीनिंग में अरबाज खान की बीवी शूरा खान को स्पॉट किया गया था। इवेंट में अरबाज शूरा का काफी ख्याल रखते नजर आए थे, जिसे देख फैंस ने भी सोशल मीडिया पर कपल पर प्यार लुटाया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhanush की ‘Kuberaa’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानिए कहां और कब देख सकते हैं फिल्म

First published on: Jul 12, 2025 08:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola