टीवी एक्ट्रेस Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan एक बार फिर अपने रिलेशनशिप रूमर्स को लेकर चर्चा में हैं। भले ही दोनों हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते आए हों, लेकिन उनकी बढ़ती नज़दीकियां सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब यूज़र्स का कहना है कि पलक की नवाब परिवार से बॉन्डिंग पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई है। हाल ही में Sara Ali Khan की नई फिल्म ‘पति-पत्नी और वो 2’ रिलीज़ हुई। फिल्म के पहले दिन सारा थिएटर पहुंचीं, जहां ऑडियंस का रिस्पॉन्स देखने के लिये उनके भाई इब्राहिम और पलक तिवारी भी नजर आए। इस दौरान इब्राहिम ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में कैजुअल लुक में दिखाई दिए, जबकि पलक भी सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। हालांकि दोनों ने कैमरों से बचने की पूरी कोशिश की। थिएटर पहुंचने से लेकर बाहर निकलने तक दोनों अलग-अलग नजर आए, ताकि डेटिंग की खबरों को हवा न मिले। लेकिन पैपराज़ी की नजरों से दोनों बच नहीं पाए। शो खत्म होने के बाद पलक को इब्राहिम की गाड़ी में बैठकर जाते देखा गया, जिसने एक बार फिर उनके रिश्ते की चर्चाओं को तेज कर दिया। वहीं सारा अलग गाड़ी में वहां से रवाना हुईं। अब सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि पलक सिर्फ इब्राहिम ही नहीं, बल्कि पूरे पटौदी परिवार के काफी करीब आ चुकी हैं।
---विज्ञापन---
Shweta Tiwari की लाडली Palak Tiwari पर चढ़ा ‘नवाब परिवार’ का रंग, ननद Sara Ali Khan का बनी सहारा !
टीवी एक्ट्रेस Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan एक बार फिर अपने रिलेशनशिप रूमर्स को लेकर चर्चा में हैं। भले ही दोनों हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते आए हों, लेकिन उनकी बढ़ती नज़दीकियां सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
---विज्ञापन---
First published on: May 16, 2026 03:37 PM