टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Divyanka Tripathi इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एन्जॉय कर रही हैं। शादी के 10 साल बाद दिव्यांका और उनके पति Vivek Dahiya जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। एक्ट्रेस फिलहाल प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में हैं और जून में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। हाल ही में दिव्यांका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह अपनी मां और पति विवेक दहिया के साथ अंधेरी में स्पॉट हुईं। वीडियो में विवेक पूरे समय दिव्यांका का खास ख्याल रखते नजर आए। इस दौरान कपल ने बताया कि उनका मैटरनिटी शूट भी पूरा हो चुका है और उसकी तस्वीरें जल्द फैंस के साथ शेयर की जाएंगी। दिव्यांका लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां भी शेयर कर रही हैं। हाल ही में पोस्ट की गई तस्वीरों में एक फोटो ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, जिसमें उनके बेबी बंप में बच्चे की हलचल साफ नजर आई। इस खास मोमेंट को देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए। इसके अलावा एक वीडियो में दिव्यांका की मां अपने आने वाले नाती या नातिन के लिए छोटे-छोटे कपड़े और नैपी तैयार करती दिखाई दीं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स अब कपड़ों के अलग-अलग रंग देखकर ट्विन्स होने के कयास भी लगा रहे हैं। हालांकि कपल ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
---विज्ञापन---
Baby Dahiya’s Countdown Starts : जल्द मां बनेंगी Divyanka Tripathi बेटी के लिये भोपाल से आई मां
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Divyanka Tripathi इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस फिलहाल प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में हैं और जून में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। हाल ही में दिव्यांका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह अपनी मां और पति विवेक दहिया के साथ अंधेरी में स्पॉट हुईं।
---विज्ञापन---
First published on: May 16, 2026 04:25 PM