टीवी शो ‘बालिका वधू’ में गहना का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं नेहा मर्दा अब एक्टिंग की दुनिया से दूर एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन बन चुकी हैं। कभी टीवी स्क्रीन पर नजर आने वाली नेहा आज फिटकरी से बने ऑर्गेनिक अंडरआर्म रोल-ऑन प्रोडक्ट्स का बड़ा बिजनेस चला रही हैं। खास बात ये है कि उनके इस करोड़ों के कारोबार की शुरुआत सिर्फ 10 रुपये की फिटकरी से हुई थी। दरअसल, प्रेग्नेंसी के बाद नेहा को बॉडी ओडर की समस्या होने लगी थी। उन्होंने बाजार में मिलने वाले कई डियो और प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए, लेकिन कोई भी उन्हें सूट नहीं कर रहा था। साथ ही उन्हें कोई ऐसा ऑर्गेनिक और सुरक्षित प्रोडक्ट नहीं मिला, जिस पर वह भरोसा कर सकें। इसी परेशानी ने उन्हें नया बिजनेस आइडिया दिया। नेहा ने फिटकरी को क्रिस्टल फॉर्म में इस्तेमाल कर अंडरआर्म रोल-ऑन तैयार किया और पति और भाई के साथ मिलकर अपना ब्रांड शुरू किया। आज उनकी कंपनी करोड़ों का कारोबार कर रही है।
---विज्ञापन---
बिजनेस वुमन बन गईं TV की ‘गहना’, एक Idea ने बदल दी Neha Marda की जिंदगी, फिटकरी से कमा रहीं करोड़ों!
टीवी शो ‘बालिका वधू’ में गहना का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं नेहा मर्दा अब एक्टिंग की दुनिया से दूर एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन बन चुकी हैं। नेहा ने फिटकरी को क्रिस्टल फॉर्म में इस्तेमाल कर अंडरआर्म रोल-ऑन तैयार किया और पति और भाई के साथ मिलकर अपना ब्रांड शुरू किया।
---विज्ञापन---
First published on: May 17, 2026 04:30 PM