---विज्ञापन---

Mouni Roy को Divorce के बाद मिलेगी कितनी Alimony? करोड़ों में Suraj Nambiar की संपत्ति,हो जाएगी आधी?

Mouni Roy ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए Suraj Nambiar संग अपने तलाक की खबरों को कन्फर्म कर दिया है। शादी के 4 साल बाद दोनों ने आपसी समझ से अलग होने का फैसला लिया। तलाक की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मौनी की एलिमनी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या सूरज की करोड़ों की संपत्ति में से मौनी को हिस्सा मिलेगा।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 15, 2026 13:55
Share :
Mouni Roy

Mouni Roy इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली मौनी की शादीशुदा जिंदगी में अब बड़ा मोड़ आ चुका है। शादी के सिर्फ 4 साल बाद मौनी और उनके दुबई बेस्ड बिजनेसमैन पति Suraj Nambiar ने अलग होने का फैसला ले लिया है। पिछले कई दिनों से दोनों के रिश्ते में अनबन और तलाक की खबरें सामने आ रही थीं, जिन पर अब खुद मौनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुहर लगा दी है। 14 मई को शेयर किए गए अपने लंबे पोस्ट में मौनी ने बताया कि यह उनके जीवन का बेहद मुश्किल दौर है और उन्होंने आपसी समझ के साथ अलग होने का फैसला लिया है। साथ ही एक्ट्रेस ने मीडिया और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की। मौनी ने यह भी कहा कि उनके बारे में किसी तरह की झूठी खबरें ना फैलाई जाएं। पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद मौनी ने अपना कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया, ताकि सोशल मीडिया पर फैल रही नेगेटिविटी से बचा जा सके। हालांकि इसके बावजूद भी इंटरनेट पर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। खासतौर पर सोशल मीडिया यूजर्स अब मौनी की एलिमनी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोग लगातार पूछ रहे हैं कि क्या तलाक के बाद मौनी, सूरज नांबियार से एलिमनी की मांग करेंगी और क्या उनकी करोड़ों की संपत्ति का हिस्सा एक्ट्रेस को मिलेगा।

---विज्ञापन---
First published on: May 15, 2026 01:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.