---विज्ञापन---

Cannes Film Festival 2026: अपने नए लुक पर क्यों ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला? लोग बोले कॉपी कैट

Urvashi Rautela's Cannes attire compared to Gigi Hadid: दुनियाभर में कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम मची हुई है. बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी यहां अपना जलवा बिखेर रही हैं. उर्वशी रौतेला भी कान्स में पहुंची हैं. शनिवार को उर्वशी यहां एक खूबसूरत साड़ी पहने नजर आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे.

Urvashi Rautela’s Cannes attire compared to Gigi Hadid: मशहूर अदाकारा उर्वशी रौतेला इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में छाई हुई हैं. शनिवार देर रात को उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कान्स फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में उर्वशी आइवरी गोल्ड साड़ी पहने नजर आईं. इस सुनहरे-सफेद साड़ी में उर्वशी काफी खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन इसी वजह से वो ट्रोल भी हुईं. दरअसल, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को लगता है कि उर्वशी ने इंटरनेशनल मॉडल जीजी हदीद का लुक कॉपी किया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

क्या उर्वशी रौतेला ने किया कॉपी?

12 मई 2026 को शुरू हुए इस बार के कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत ने अपनी शानदार मौजूदगी दिखाई है. ओपनिंग डे पर आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर उतरते ही सबको अपना दीवाना बना लिया था. वहीं अब उर्वशी रौतेला भी अपने कान्स लुक्स से सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्म फेस्टिवल में शनिवार रात को उर्वशी रौतेला एक बहुत ही खूबसूरत साड़ी पहने नजर आईं. वो आइवरी गोल्ड साड़ी में उर्वशी काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं. उनका लुक लोगों को काफी पसंद आया, लेकिन इसी ड्रेस को लेकर एक्ट्रेस को कई यूजर्स ने ट्रोल किया. दरअसल कुछ फैंस को लगा कि ये वही साड़ी है जो इंटरनेशनल मॉडल जीजी हदीद ने नीता मुकेश अंबानी के कल्चर सेंटर के एक इवेंट में पहनी थी. देखने में दोनों की साड़ी एक जैसे लगती है लेकिन इनमें थोड़ा फर्क भी है.

---विज्ञापन---

साड़ी लुक से पहले उर्वशी रौतेला फेयरी लुक काफी वायरल हुआ था. उनकी तस्वीरों ने हर किसी को दिल जीत लिया था. एक्ट्रेस का ज्वेलरी और मेकअप लुक भी काफी हटकर नजर आया था. ऊपर से लेकर नीचे तक चमचमाती ड्रेस में उर्वशी किसी परी से काम नजर नहीं आ रही थीं.

---विज्ञापन---

79वां कान्स फिल्म फेस्टिवल

79वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 12 से 23 मई 2026 तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा शहर में आयोजित किया जा रहा है. इस प्रतिष्ठित समारोह में दक्षिण कोरियाई फिल्म प्रोड्यूसर पार्क चान-वूक मुख्य प्रतियोगिता के जूरी अध्यक्ष हैं. यहां रेड कार्पेट पर इंडियन सिनेमा की मजबूत धमक देखने को मिली है.

---विज्ञापन---
First published on: May 17, 2026 04:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.