---विज्ञापन---

Suraj Nambiar Removes Mouni Roy Pics : एक्स पति ने मिटाई बीवी की यादें I Fans Left Shocked!

Mouni Roy और Suraj Nambiar के तलाक की अफवाहें सुर्खियों में थीं, अब आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। 14 मई को दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक ऑफिशियल पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने आपसी समझ और सम्मान के साथ अपने रास्ते अलग करने का निर्णय लिया है। सूरज ने मौनी के साथ अपनी शादी की सभी तस्वीरें अकाउंट से डिलीट कर दी हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 15, 2026 12:28
Share :
Mouni Roy

जहां पिछले कई दिनों से Mouni Roy और Suraj Nambiar के तलाक की अफवाहें सुर्खियों में थीं, अब आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। शादी के 4 साल बाद मौनी और सूरज ने अलग होने का फैसला ले लिया है। इस खबर ने फैंस को पूरी तरह हैरान कर दिया है। 14 मई को दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक ऑफिशियल पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने आपसी समझ और सम्मान के साथ अपने रास्ते अलग करने का निर्णय लिया है। पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद मुश्किल समय है और वे इस पूरे मामले को शांति और प्राइवेट तरीके से संभालना चाहते हैं। साथ ही मीडिया और लोगों से अफवाहें ना फैलाने और उनकी प्राइवेसी की इज्जत करने की अपील भी की। तलाक की खबर के बीच सबसे ज्यादा चर्चा सूरज नांबियार की सोशल मीडिया एक्टिविटी की हो रही है। कुछ समय पहले उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था, लेकिन अब वे फिर से सोशल मीडिया पर लौट आए हैं। वापसी के साथ ही सूरज ने मौनी के साथ अपनी शादी की सभी तस्वीरें अकाउंट से डिलीट कर दी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कई पोस्ट्स का कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ मौनी के अकाउंट पर अब भी दोनों की कई पुरानी और रोमांटिक तस्वीरें मौजूद हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 15, 2026 12:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.