Shiney Ahuja कभी बॉलीवुड के सबसे चमकते सितारों में गिने जाते थे। हजारों ख्वाहिशें ऐसी, Gangster, Life in a… Metro और Bhool Bhulaiyaa जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय कर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। उनके इंटेंस लुक्स और एक्टिंग को देखकर उन्हें बॉलीवुड का “नेक्स्ट बिग स्टार” तक कहा जाने लगा था। लेकिन साल 2009 में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। जून 2009 में शाइनी पर उनकी 19 वर्षीय मेड ने रेप, धमकी और बंधक बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। यह मामला उस समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित हाई-प्रोफाइल केसों में शामिल हो गया था। बाद में कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए 7 साल की सजा सुनाई। इस केस ने उनका करियर लगभग खत्म कर दिया। साल 2015 में शाइनी ने Welcome Back से कमबैक की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मी दुनिया और लाइमलाइट दोनों से दूरी बना ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाइनी अब फिलीपींस की राजधानी मनीला में रहते हैं और गारमेंट बिजनेस से जुड़े हुए हैं। उनकी पत्नी Anupam Ahuja और बेटी अरशिया भी उनके साथ रहती हैं। परिवार ने पूरी तरह लो-प्रोफाइल जिंदगी चुन ली है और कई सालों से वे किसी पब्लिक इवेंट या मीडिया में नजर नहीं आए हैं।
---विज्ञापन---
19 साल की Maid से Rape के आरोप ने मशूहर एक्टर को पहुंचाया जेल, चुनी गुमनामी। किस हाल में बीवी-बेटी ?
Shiney Ahuja कभी बॉलीवुड के सबसे चमकते सितारों में गिने जाते थे। हजारों ख्वाहिशें ऐसी, Gangster, Life in a... Metro और Bhool Bhulaiyaa जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय कर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। उनके इंटेंस लुक्स और एक्टिंग को देखकर उन्हें बॉलीवुड का “नेक्स्ट बिग स्टार” तक कहा जाने लगा था। लेकिन साल 2009 में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।
---विज्ञापन---
First published on: May 15, 2026 05:31 PM