अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा अब पूरे एक साल की हो गई हैं और उनके पहले जन्मदिन को खास बनाने के लिए खान परिवार ने मुंबई में शानदार जश्न मनाया। इस बर्थडे पार्टी में परिवार के कई सदस्य शामिल हुए और पार्टी के बाहर के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सिपारा के जन्मदिन पर सलमान खान भी खास अंदाज में पहुंचे। ब्लैक टी-शर्ट, ब्लू डेनिम और चश्मे में भाईजान काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए पोज भी दिए। वहीं सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पार्टी में पहुंचीं और फॉर्मल लुक में नजर आईं। सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान ने भी पार्टी में शिरकत की। अर्पिता खान अपने बच्चों आयत और आहिल के साथ पहुंचीं। वहीं सलीम खान और सलमा खान की मौजूदगी ने भी इस खास मौके को और यादगार बना दिया। सलमा खान को परिवार के सदस्य संभालकर पार्टी में ले जाते दिखे, जबकि सलीम खान ने कार से पैपराजी का अभिवादन किया। अलवीरा खान पति अतुल अग्निहोत्री के साथ पहुंचीं। सोहेल खान भी अपने बेटे के साथ नजर आए, वहीं हेलन भी पार्टी का हिस्सा बनीं। हेलन के सिपारा के लिए भेजे गए खास बर्थडे कार्ड ने सभी का ध्यान खींचा। कार्ड पर ‘हैप्पी बर्थडे माय डार्लिंग’ लिखा था। बर्थडे गर्ल की मां शूरा खान भी सिंपल और कैजुअल अंदाज में नजर आईं। पार्टी से बाहर निकलते समय अरहान खान और सोहेल खान अपनी मां सलमा खान को संभालते दिखे।
---विज्ञापन---
1 साल की हुई Arbaaz-Sshura की नन्ही Sipaara, बन-ठन कर पहुंचे Salman, Khan परिवार में जश्न का माहौल!
अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा अब पूरे एक साल की हो गई हैं और उनके पहले जन्मदिन को खास बनाने के लिए खान परिवार ने मुंबई में शानदार जश्न मनाया। इस बर्थडे पार्टी में परिवार के कई सदस्य शामिल हुए और पार्टी के बाहर के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
First published on: Oct 06, 2026 04:49 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola