Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Arbaaz और Sshura Khan ने नन्हे मेहमान के लिए की शॉपिंग, ‘डैडी टू बी’ का मस्ती भरा अंदाज वायरल

अरबाज खान और शूरा खान ने अपने नन्हे मेहमान के लिए दुबई में शॉपिंग की है। वहीं दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। अरबाज का मस्ती भरा अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Edited By : Himani Sharma | Updated: Jun 21, 2025 14:17
Share :

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान और शूरा खान जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। अरबाज ने हाल ही में पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें दोनों दुबई के एक टॉय स्टोर में जूनियर खान के लिए शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों हाथों में हाथ डाले दिखाई दे रहे हैं।

अरबाज खान का मस्ती भरा अंदाज

वहीं दूसरी ओर अरबाज की एक और वीडियो भी काफी वायरल हो रही है। इसमें वो शॉपिंग स्टोर में बच्चों की तरह मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बेबी साइकिल पर बैठकर अरबाज खूब मस्ती कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘डैडी टू बी’ का ये अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है। शूरा ने इसे अपने इंस्टा पर खुद शेयर किया है। वहीं फैंस उनके इस अंदाज पर प्यार भी लूटा रहे हैं। बता दें अरबाज 57 साल की उम्र में एक बार फिर से पापा बनने वाले हैं। वहीं शूरा और अरबाज 25 दिसंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Yoga Day 2025: मलाइका अरोड़ा ने सिखाया योगा, अर्जुन कपूर करते दिखे साधना, देखें वीडियो

First published on: Jun 21, 2025 02:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola