अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। जुलाई के पहले हफ्ते में शादी के बंधन में बंधने जा रहे इस कपल की शादी की रस्मों की शुरुआत माता की चौकी के साथ हो चुकी है। इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जहां एक तरफ अंशुला के ब्राइडल लुक और जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर और सोनम कपूर के एथनिक अंदाज की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ होने वाले दूल्हे रोहन ठक्कर भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इसकी वजह उनका और अंशुला का हाइट डिफरेंस है। वायरल तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि अंशुला अपने होने वाले पति से लंबी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंशुला की लंबाई करीब 5 फीट 10 इंच है, जबकि रोहन की हाइट करीब 5 फीट 7 इंच बताई जाती है। दोनों के बीच करीब 3 इंच का अंतर है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, यह हाइट डिफरेंस उनके रिश्ते के बीच कभी नहीं आया। खुद अंशुला इस विषय पर खुलकर अपनी राय रख चुकी हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि जब आपका पार्टनर इस बात की परवाह नहीं करता कि आप उससे ज्यादा लंबी हैं, तो वह एहसास बेहद खास होता है। सिर्फ हाइट ही नहीं, उम्र में भी अंशुला रोहन से एक साल बड़ी हैं। अंशुला 33 साल की हैं, जबकि रोहन 32 साल के हैं। लेकिन इन छोटी-छोटी बातों से परे दोनों का रिश्ता प्यार, समझ और मजबूत बॉन्डिंग पर टिका हुआ है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
---विज्ञापन---
Anshula Kapoor की शादी से पहले Viral हुए Boney के दामाद Rohan Thakkar,हाइट से उम्र तक पर उठे सवाल!
अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। जुलाई के पहले हफ्ते में शादी के बंधन में बंधने जा रहे इस कपल की शादी की रस्मों की शुरुआत माता की चौकी के साथ हो चुकी है। इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
First published on: Jun 24, 2026 12:35 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola