Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ananya से ब्रेकअप के बाद Aditya Roy Kapur को मिला नया प्यार? लेटेस्ट पोस्ट में दिखी ‘मिस्ट्री गर्ल’ की झलक

अनन्या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर की लाइफ में एक 'मिस्ट्री गर्ल' आ गई है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर झलक दिखाई है। अब फैंस भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Edited By : Himani Sharma | Updated: Jul 10, 2025 17:45
Share :

आदित्य रॉय कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। पहले अपनी मूवी ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर और अब एक्टर अपनी लेटेस्ट पोस्ट के बाद चर्चाओं में आ गए हैं। अनन्या पांडे से ब्रेकअप की खबरों के बाद अब खबरें तेज हैं कि आदित्य को नया प्यार मिल गया है। दरअसल एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें एक फोटो में ‘मिस्ट्री गर्ल’ का हाथ दिख रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर खबरें तेज हो गईं कि एक्टर को अब नया प्यार मिल गया है।

वीडियो में भी दिखी झलक

आदित्य की फोटो में जिस मिस्ट्री गर्ल का हाथ दिख रहा है उनका नाम अभी तक रिवील नहीं हो पाया है। लेकिन फैंस को यकीन है कि आदित्य रिलेशनशिप में आ गए हैं। वहीं एक्टर ने जो फोटोज शेयर की हैं उनमें एक वीडियो में वो लड़की के साथ फुटबॉल भी खेलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो में भी किसी भी लड़की का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। अब वीडियो और हाथ वाले फोटो ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। उनके पोस्ट पर फैंस कमेंट कर इस ‘मिस्ट्री गर्ल’ के बारे में पूछ रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sangeeta Bijlani के बर्थडे पर Shahenshah एक्ट्रेस ने लूटी लाइमलाइट, 90s की यादों में डूबे फैंस

First published on: Jul 10, 2025 05:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola