Actor Statement Viral: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने 60 साल की उम्र में गौरी के साथ तीसरी शादी करके सभी को चौंका दिया था. शादी के बाद आमिर खान और गौरी की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई थी. वहीं अब आमिर खान से इंस्पायर होकर एक और एक्टर 60 के बाद तीसरी शादी को तैयार है. ये एक्टर कोई और नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के आइकॉनिक विलेन अजीत यानी कि हामिद खान के बेटे शहजाद खान हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते हुए शहजाद खान ने कहा, ‘मेरी भी दो बीवियां हैं. एक एक्स और एक प्रेजेंट. हम आमिर खान की सोच से आते हैं. अभी भी बहुत कुछ हो सकता है. मेरे पास दो ऑप्शन बाकी हैं.’
बता दें कि शहजाद की पहली शादी 1991 में रुकैया के साथ हुई थी. हालांकि, कुछ सालों के बाद शहजाद और रुकैया का तलाक हो गया. इस शादी से उन्हें एक बेटा है. पहली पत्नी से तलाक के बाद शहजाद ने 2008 में हुरा खान से दूसरी शादी की. दूसरी शादी से एक्टर का एक बेटा और एक बेटी है. मालूम हो कि शहजाद के पिता ने चार शादियां की थीं. ये बात तो जगजाहिर है कि शहजाद के अपने पिता के साथ रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं. शहजाद बताते हैं कि उनके पिता को उनका कॉमेडी करना पसंद नहीं था. वे कहते हैं कि मैंने विलेन बनकर जो नाम कमाया, उसे तुमने कॉमेडी करके मिट्टी में मिला दिया.