---विज्ञापन---

Raksha Bandhan 2023: अपनी बहन पर जान लुटाते हैं Shah Rukh Khan, जानें क्यों गुमनाम रहती हैं उनकी बहन

Raksha Bandhan 2023 Shah Rukh Khan Sister: दुनियाभर में आज बड़ी धूमधाम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी हर त्यौहार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। भाई और बहन का रिश्ता सबसे खास होता है, वो एक […]

Shahrukh Khan sister, Shahnaz Lalarukh, Shahrukh Khan
image Credit: Instagram

Raksha Bandhan 2023 Shah Rukh Khan Sister: दुनियाभर में आज बड़ी धूमधाम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी हर त्यौहार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। भाई और बहन का रिश्ता सबसे खास होता है, वो एक दूसरे से जितना लड़ते हैं उतना ही आपस में प्यार भी करते हैं। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल उठता है कि बॉलीवुड सेलेब्स का अपने भाई-बहन के साथ कैसा रिश्ता होता है।

यह भी पढ़ें: Aamir Khan पर बड़ा अपडेट, क्या सफल हो पाएगा कमबैक? क्रिसमस पर Akshay Kumar दे सकते हैं कड़ी चुनौती

भाई-बहन की बॉन्डिंग

फिल्मों में तो बॉलीवुड स्टार्स का अपने भाई-बहन पर जमकर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं लेकिन क्या सच में असल जिंदगी में अपने भाई-बहन के साथ ऐसी ही बॉन्डिंग होती है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की जान तो उनके परिवार में ही बसती है और वो अपने भाई-बहनों से बहुत प्यार करते हैं और उनका ये बॉन्ड अक्सर उनकी फैमली फोटोज में देखने को मिलता है। सैफ अली खान भी अपनी दोनों बहनों पर प्यार लुटाते देखे जाते हैं।

शाहरुख खान की बहन

मगर बॉलीवुड के किंग कहलाने वाले शाहरुख खान की फैमली के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। उनकी वाइफ और बच्चे तो अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं लेकिन ये बात बहुत कम ही लोग जानते है कि उनकी एक बड़ी बहन भी है। जी हां आपने सही सुना शाहरुख खान अपने माता-पिता की दूसरी संतान है क्योंकि उनकी एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम शहनाज लालारुख है।

शाहरुख खान की बहन का नाम

किंग खान की बहन शहनाज लालारुख फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं। शहनाज लालारुख बहुत ही कम मौकों पर अपने भाई के साथ मीडिया के सामने आती है। लेकिन भाई के हर सुख और दुख में शहनाज उनके साथ खड़ी रहती हैं। सुपरस्टार के बच्चे सुहाना, आर्यन और अबराम अपने बुआ के बेहद करीब है और वो अक्सर उनसे फोन पर बात करते हैं।

पिता की मौत का सदमा

एक मीडिया इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था कि उनकी बहन शहनाज लालारुख पिता की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। पिता की डेडबॉडी देखकर शहनाज ना रोईं, ना किसी तरह का रिएक्शन दिया, अचानक वो फर्श पर गिर गईं थी। तब उनके सिर पर गहरी चोट लगी थी। उस दौरान शाहरुख अपनी फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे की शूटिंग कर रहे थे। उनकी बहन को इलाज के लिए स्विटजरलैंड ले जाना पड़ा था।

शाहरुख की जान है उनकी बहन

माता-पिता को कम उम्र में खोने का एक्टर की बहन को गहरा सदमा लगा था। इसी वजह से वो लंबे समय तक डिप्रेशन में थीं। माता-पिता के बाद शाहरुख ने ही अपनी बड़ी बहन की सारी जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने अपनी बहन का इलाज कराया और आज वो पहले ठीक हैं। शाहरुख खान अपनी बहन से बहुत प्यार करते है और उनकी हर मदद के लिए वो सबसे आगे रहते हैं।

First published on: Aug 30, 2023 02:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.