---विज्ञापन---

Love Birds: जहीर इकबाल की आंखों में डूबी दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, इस एक्टर ने बता दिया- ‘ब्लकबस्टर जोड़ी’

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बीते लंबे समय से एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि, इस जोड़े ने अबतक एक-दूजे को महज दोस्त ही बताया है, लेकिन सामने आई सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की लेटेस्ट […]

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बीते लंबे समय से एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि, इस जोड़े ने अबतक एक-दूजे को महज दोस्त ही बताया है, लेकिन सामने आई सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की लेटेस्ट तस्वीर फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं हैं।

सोनाक्षी-जहीर की रोमांटिक तस्वीर वायरल

बताते चलें कि बीती रात सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, एक्टर वरुण शर्मा के साथ डिनर डेट पर पहुंचे थे। दरअसल वरुण शर्मा, जहीर और सोनाक्षी के क्लोज फ्रेंड हैं, साथ ही उन्होंने डिनर डेट से एक बेहतरीन तस्वीर भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की है। ये पिक्चर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है, साथ ही लोग इसे देख मानने लगे हैं कि सोनाक्षी और जहीर के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा ही है।

एक-दूजे की आंखों में डूबे दिखे सितारे

वरुण शर्मा के जरिए साझा की गई फोटो में जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एक-दूजे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं। साथ ही आउटफिट के मामले में भी दोनों को ट्यूनिंग बिठाते देखा गया है। पिक्चर में सोनाक्षी व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। वहीं जहीर, व्हाइट और ब्लैक कलर की कैजुअल शर्ट के साथ ब्लैक डेनिम जींस पहने बेहद डैशिंग लगे हैं। पिक्चर पर लिखा गया वरुण का नोट भी फैंस के बज को काफी ज्यादा हाई कर रहा है।

वरुण शर्मा ने बताई ब्लकबस्टर जोड़ी

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की फोटो को साझा करते हुए वरुण शर्मा ने कैप्शन में लिखा है,’ओए…होए, इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी।’ इसके साथ ही उन्होंने जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा को टैग भी किया है। बता दें कि जहीर इकबाल द्वारा सोनाक्षी सिन्हा संग अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बनाए जाने के बाद से ही अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

स्टार्स का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक साथ फिल्म Double XL में नजर आएंगे। फिल्म में हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) भी हैं। जहीर ने सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘द नोटबुक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

First published on: Sep 16, 2022 04:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.