---विज्ञापन---

बहन जाहन्वी कपूर की फिल्म ‘धड़क’ के लिए एक्साइटेड हैं अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर दिखाया प्यार

फिल्म धड़क के जरिए बॉलीवुड़ को एक नई जोड़ी मिलने वाली है। जी हां, हम बात कर रहे है ईशान खट्टर और जाहन्वी कपूर की। इस फिल्म से ये दोनों बॉलीवु़ड में डेब्यू कर रहे है। ईशान खट्टर शाहिद कपूर के भाई हैं तो वहीं जाहन्वी लेजेंड़्री श्रीदेवी की बेटी है। पिछले दिनों ही फिल्म […]

फिल्म धड़क के जरिए बॉलीवुड़ को एक नई जोड़ी मिलने वाली है। जी हां, हम बात कर रहे है ईशान खट्टर और जाहन्वी कपूर की। इस फिल्म से ये दोनों बॉलीवु़ड में डेब्यू कर रहे है। ईशान खट्टर शाहिद कपूर के भाई हैं तो वहीं जाहन्वी लेजेंड़्री श्रीदेवी की बेटी है। पिछले दिनों ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। जिसे काफी पसंद किया गया है। इसके अलावा फिल्म के गाने भी लोगों के बीच धमाल मचा रहे है। जाहन्वी के डेब्यू से हर कोई खुश है। पिछले दिनों ही अर्जुन कपूर ने बहन जाहन्वी कपूर के लिए ट्वीट्स किए थे। साथ ही ट्रेलर की भी तारीफ की थी। इस हफ्ते ये फिल्म रिलीज होने जा रही है। 

हाल ही में अर्जुन ने भी बहन जाहन्वी की फिल्म के रिलीज होने से पहले अपनी एक्साइटमेंट दिखाई है। दरअसल अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पिक्चर को साझा करते हुए लिखा है कि 72 घंटे बाद धड़क रिलीज हो रही है…आपका क्या कहना है। अर्जुन  की एक्साइटमेंट से आप साफ समझ सकते हैं कि वो बहन जाहन्वी के लिए कितने खुश हैं। खैर अर्जुन वैसे भी अब अपनी बहनों पर जान छिड़कते है। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने अपने परिवार को जैसे संभाला है वो काबिल-ए-तारीफ है। ध़डक 20 जुलाई को रिलीज हो रही है।

First published on: Jul 17, 2018 05:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.