---विज्ञापन---

अंतरिक्ष की यात्रा की तैयारी में प्रियंका चोपड़ा !

मुंबई (24 अप्रैल): बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अंतरिक्ष यात्रा की तैयारियों में जुटी हैं। खबरों की माने तो अंतरिक्ष यात्रा के दौरान हादसे में जान गंवा चुकी भारतीय अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा कल्पना चावला की भूमिका में नजर आएंगी। बताया […]

मुंबई (24 अप्रैल): बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अंतरिक्ष यात्रा की तैयारियों में जुटी हैं। खबरों की माने तो अंतरिक्ष यात्रा के दौरान हादसे में जान गंवा चुकी भारतीय अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा कल्पना चावला की भूमिका में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाया जाएगा। और प्रियंका की पूरी टीम ने इस फिल्म के प्री-प्रॉडक्शन का काम भी शुरू कर दिया है। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रिया मिश्रा करेंगी। इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार कर ली गई है और एक नई प्रॉडक्शन कंपनी इसे प्रड्यूस करेगी। गौरतलब है कि कल्पना चावला अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा में पहली भारतीय महिला अंतरिक्षयात्री थीं। वह हरियाणा के करनाल की रहने वाली थीं और 1997 में कोलंबिया शटल से अंतरिक्ष में गई थीं लेकिन 2003 में अपनी एक अन्य अंतरिक्ष यात्रा के दौरान एक दुर्घटना में 6 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों सहित उनकी मौत हो गई थी। कल्पना ने 31 दिन, 14 घंटे और 54 मिनट अंतरिक्ष में बिताए थे।

First published on: Apr 24, 2017 07:33 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.