---विज्ञापन---

सुनील दत्त ने विलेन के रूप में विनोद खन्ना को किया था लांच

मुंबई (27 अप्रैल): बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत एक विलेन के रूप में की थी। हैंडसम विनोद खन्ना को सुनील दत्त ने ‘मन का मीत’ (1968) में विलेन के रूप में लांच किया। यह […]

मुंबई (27 अप्रैल): बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत एक विलेन के रूप में की थी। हैंडसम विनोद खन्ना को सुनील दत्त ने ‘मन का मीत’ (1968) में विलेन के रूप में लांच किया। यह फिल्म दत्त ने अपने भाई को बतौर हीरो लांच करने के लिए बनाई थी। वह तो पीछे रह गए, लेकिन विनोद खन्ना की चल निकली। इस फिल्‍म के रिलीज होने के बाद विनोद खन्‍ना को साइन करने के लिए निर्माता निर्देशक पागल हो गए थे। – हीरो के रूप में स्थापित होने के पहले विनोद ने आन मिलो सजना, पूरब और पश्चिम, सच्चा झूठा जैसी फिल्मों में सहायक या खलनायक के रूप में काम किया। गुलजार द्वारा निर्देशित ‘मेरे अपने’ (1971) से विनोद खन्ना को चर्चा मिली और बतौर नायक वे नजर आने लगे। – मल्टीस्टारर फिल्मों से विनोद को कभी परहेज नहीं रहा और वे उस दौर के स्टार्स अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, सुनील दत्त आदि के साथ फिल्में करते रहे। – अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। हेराफेरी, खून पसीना, अमर अकबर एंथोनी, मुकद्दर का सिकंदर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं है।

First published on: Apr 27, 2017 07:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.