---विज्ञापन---

‘बाहुबली’ के लिए क्यों दीवानी हो रही हैं लड़कियां ?

मुंबई ( 12 मई )  फिल्म बाहुबली 2 की जबरदस्त सफलता के बाद प्रभास इंडिया के नए हार्टथ्रोब बन गए हैं। एक्शन हीरो प्रभास की फीमेल फैन्स तेजी से बढ़ी हैं। फेसबुक पर भी उनके फौलोवर्स पिछले दस दिनों कई गुना बढ़ गए हैं। फेसबुक पर फैन्स उन्हें सर्च कर रहे हैं और उऩके पेज […]

मुंबई ( 12 मई )  फिल्म बाहुबली 2 की जबरदस्त सफलता के बाद प्रभास इंडिया के नए हार्टथ्रोब बन गए हैं। एक्शन हीरो प्रभास की फीमेल फैन्स तेजी से बढ़ी हैं। फेसबुक पर भी उनके फौलोवर्स पिछले दस दिनों कई गुना बढ़ गए हैं। फेसबुक पर फैन्स उन्हें सर्च कर रहे हैं और उऩके पेज को लाइक करने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। प्रभास की फिल्म बाहुबली – द बिगनिंग के बाद उनका ऐसा क्रेज नहीं बना था लेकिन ‘बाहुबली 2’ के बाद लड़कियों में उनके लिए जबरदस्त दीवानगी बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर फीमेल फैन्स खुलेआम उनके लिए प्यार का इजहार कर रही हैं। गूगल पर उनके बारे में खबरें ढूंढी जा रही हैं। ट्विटर पर भी लोग प्रभास को तलाश रहे हैं। फिल्म में बाहुबली के रोमांटिक अंदाज को खूब सराहा जा रहा है। फिल्म में एक सीन जब अनुष्का को नाव पर चढ़ना होता है लेकिन लकड़ी का पुल टूट जाता है तब बाहुबली अपने कंधे को रास्ता बना देता है। बाहुबली के इस रोमांटिक सीन को बहुत पसंद किया जा रहा है। https://twitter.com/rianka007/status/861279385529221121   https://twitter.com/sandhumerry/status/861472202188873728 ‘बाहुबली 2’ में प्रभास का रोमांटिक अवतार भी दि्खा और इसी वजह से बाहुबली की फीमेल फैन्स की बाढ़ सी आ गई है। फिल्म में बाहुबली को एक तेज दिमाग वाला महान योद्धा दिखाया गया है। बाहुबली ताकत से ही नहीं सूझबूझ से लड़ता है। महिलाओं की बहुत इज्जत करता है। एक तरफ वो आज्ञाकारी बेटा है तो दूसरी तरफ आर्दश पति। बाहुबली प्रजा का ही रक्षक नहीं है अपनी पत्नी का भी रखवाला है। अपनी पत्नी की मान के लिए माहिष्मति का राजपाट त्याग देता है। बाहुबली हर संकट में हर मोड़ पर पत्‍नी देवसेना का साथ देता है। उसमें एक आर्दश पति के सारे गुण दिखाए गए हैं और यहीं वजह है कि प्रभास के लिए फीमेल फैन्स क्रेजी हो रही हैं।

First published on: May 12, 2017 05:13 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.