---विज्ञापन---

पंचतत्व में विलीन हुआ बॉलीवुड का ‘दयावान’

मुंबई (27 अप्रैल): बॉलीवुड में ‘दयावान’ के नाम से मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे। मुंबई के वर्ली में विनोद खन्ना का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। विनोद खन्ना पिछले कुछ समय से मुंबई के अस्‍पताल में भर्ती में थे। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। विनोद […]

मुंबई (27 अप्रैल): बॉलीवुड में ‘दयावान’ के नाम से मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे। मुंबई के वर्ली में विनोद खन्ना का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। विनोद खन्ना पिछले कुछ समय से मुंबई के अस्‍पताल में भर्ती में थे। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। विनोद खन्‍ना का 70 साल की उम्र में निधन हुआ है। फिल्‍मों से लेकर राजनीति, विनोद खन्‍ना काफी सक्रिय रहे थे। विनोद खन्ना का मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में इलाज चल रहा था। हाल ही में उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद उनके बेटे ने कहा था कि उनक तबियत अभी ठीक है। विनोद खन्‍ना भारतीय फिल्‍मों के दिग्‍गज अभिनेता रहे हैं। विनोद खन्ना के अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद से ही उनके स्वास्थ्य के लिए पूरा हिंदी सिनेमा जगत दुआएं कर रहा था। सलमान खान आधी रात को विनोद खन्ना से मिलने सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचे थे। सलमान खान पहले भी विनोद खन्ना के साथ कई फिल्में कर चुके हैं और उन्हें अपना लकी मैस्कट और मेंटर मानते रहे हैं। सलमान के अलावा महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी उन्हें मिलने पहुंचे थे। वहीं, अभिनेता इरफान खान ने भी विनोद खन्ना के स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके लिए अंगदान की भी पेशकश की थी।

First published on: Apr 27, 2017 08:09 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.