Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

क्या मौनी रॉय ने अक्षय के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ की शूटिंग शुरू कर दी है ?

मौनी रॉय हॉलीडेज मनाकर अमेरिका से इंडिया वापस आ गई हैं । मौनी अक्षय कुमार के साथ  अपनी पहली डेब्यू फिल्म गोल्ड की शूटिंग में व्यस्त है। हाल ही में उन्होंने स्नेपचैट पर अपनी एक तस्वीर को साझा किया है। जिसे देखकर फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा गयी है। कहा जा रहा है  मौनी का यह लुक […]

मौनी रॉय हॉलीडेज मनाकर अमेरिका से इंडिया वापस आ गई हैं । मौनी अक्षय कुमार के साथ  अपनी पहली डेब्यू फिल्म गोल्ड की शूटिंग में व्यस्त है। हाल ही में उन्होंने स्नेपचैट पर अपनी एक तस्वीर को साझा किया है। जिसे देखकर फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा गयी है। कहा जा रहा है  मौनी का यह लुक ‘गोल्ड’ फिल्म का होने वाला है। जिसमे वो अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली है। इंस्टाग्रम पर भी मौनी ने अपनी तस्वीर शेयर की है। https://www.instagram.com/p/BWE4eMvgEeK/?taken-by=imouniroy ग्रीन कलर के लहंगे में मौनी तैयार है और डांस करने जा रही हैं। मौनी ने इससे पहले भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है जहां वो डांस की प्रैक्टिस करती दिख रही हैं। हो सकता है मौनी का ये लुक किसी टीवी शो के लिए हो।   https://www.instagram.com/p/BWBAVOPgiws/?taken-by=imouniroy फिल्म गोल्ड में हर कलाकार रैट्रो लुक में दिखेगा। दो दिन पहले अक्षय ने गोल्ड फिल्म के शूटिंग की तस्वीर शेयर की थी। अक्षय ने लंदन में इस फिल्म की शटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में अक्षय का क्या लुक होगा ये रिवील हो गया है। खुद अक्षय ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।  इस तस्वीर में अक्षय का लुक 50 के दशक का है। फिल्म में खिलाड़ी कुमार हॉकी खिलाड़ी के रोल में हैं। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि भारत ने कैसे ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीता था। फोटो में अक्षय कुमार सूट पहने दिख रहे हैं, उनके चेहरे पर मूछें हैं। साथ ही अक्षय कुमार के दोनों कंधों पर कुछ थैले टंगे हुए हैं।    

First published on: Jul 03, 2017 12:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.