---विज्ञापन---

क्या प्रभास अनुष्का शेट्टी से शादी करने वाले हैं ?

हैदराबाद ( 19 मई ) क्या बाहुबली प्रभास अनुष्का शेट्टी से शादी करने वाले हैं ?  इन दिनों ऐसी खबरें वायरल हो रही है कि बाहुबली और देवसेना  असल जिंदगी में भी एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करने वाले है। दोनों के बारे में अक्सर खबरें मीडिया में आती रहती हैं । कहा […]

हैदराबाद ( 19 मई ) क्या बाहुबली प्रभास अनुष्का शेट्टी से शादी करने वाले हैं ?  इन दिनों ऐसी खबरें वायरल हो रही है कि बाहुबली और देवसेना  असल जिंदगी में भी एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करने वाले है। दोनों के बारे में अक्सर खबरें मीडिया में आती रहती हैं । कहा जा रहा है कि वो दोनों सिर्फ दोस्त से बढ़कर हैं। इस खबर में कितनी सच्चाई है पता नहीं लेकिन सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैल रही हैं। इन दोनों की शादी की खबर से फैन्स बहुत खुश है। बाहुबली 2 के बाद से प्रभास और अनुष्का के फैन्स तेजी से बढ़े हैं और फैन्स चाहते हैं कि ये खबर सच हो जाए। बाहुबली और देवसेना की फिल्मी जोड़ी को फैन्स असल जिंदगी में भी देखना चाहते हैं। इस खबर के बारे में प्रभास की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है लेकिन अनुष्का शेट्टी बहुत नाराज है। उनके मुताबिक प्रभास बस उनके कोस्टार भर हैं। कहा जा रहा है प्रभास और अनुष्का की शादी की खबर अनुष्का के किसी स्टाफ ने भी  उडाई थी और अब अनुष्का ने उसे हटा दिया है। फिल्म बाहुबली 2 में प्रभास और अनुष्का की केमिस्ट्री बहुत शानदार रही। प्रभास और अनुष्का ने साऊथ में एक साथ कई फिल्में की हैं । इन दोेनों की जोड़ी बहुत पसंद किया जाता है। लि्हाजा इस खबर को तेजी से हवा दी गई। अनुष्का शेट्टी  फिलहाल अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं। उनका शादी का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। 37 साल के प्रभास इंडिया के सबसे एलिजिबल बैचलर बन गए हैं। उनकी फीमेल फैन्स तेजी से बढ़ी हैं। उनके फेसबुक पेज पर उन्हें तमाम तरह के प्रपोजल्स मिल रहे हैं। बाहुबली के लिए लड़कियां दीवानी हो रही हैं। इन दिनों उनके अरेंज मैरिज की खबरें की तेजी से फैल रही थी। करीब 6000 ल़ड़कियों के मैरिज प्रपोजल उन्हें मिले। प्रभास ने अपने लिए लड़की देखने कीजिम्मेदारी मम्मी -पापा को सौंप रखी है। मम्मी पापा ने उनके लिए एक लड़की भी पसंद कर रखी है। कहा जा रहा है इसी साल दिसंबर में उनकी शादी हो सकती है। प्रभाष की होने वाली पत्नी उनसे 13 साल छोटी हैं और वो इंजीनियरिंग की छात्रा है। फिल्म बाहुबली 2 में प्रेम विवाह करने वाले प्रभास ने असल जिंदगी में अपनी मम्मी की पसंद की लड़की से शादी करने का फैसला किया है।    

First published on: May 18, 2017 11:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.