---विज्ञापन---

Watch: करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश ने किया रोमांटिक डांस, वीडियो देख फैंस के उड़े होश

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Video: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के बाद से करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। गौरतलब है कि दोनों स्टार्स की लव स्टोरी की शुरुआत भी बिग बॉस में ही हुई थी। आए दिन स्टार कपल के पिक्चर्स और वीडियो शेयर […]

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Video: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के बाद से करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। गौरतलब है कि दोनों स्टार्स की लव स्टोरी की शुरुआत भी बिग बॉस में ही हुई थी। आए दिन स्टार कपल के पिक्चर्स और वीडियो शेयर करते हैं। इसी बीच तेजस्वी और करण का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

और पढ़िएAnupama Upcoming Twist: वनराज बनाएगा शादी तोड़ने की प्लानिंग, क्या अनुज-अनुपमा हो पाएंगे एक?

 

दरअसल हाल ही में करण और तेजस्वी साथ में भारती सिंह के शो में आए हैं। वहां दोनों ने रोमांटिक डांस किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी और करण रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों फिल्म ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के गाने ‘समझांवा’ पर कपल डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के डांस की बीच में होस्ट भारती सिंह और फराह खान आ जाते हैं।

आपको बता दें कि फैन्स के बीच इस कपल का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। अपनी रोमांटिक केमेस्ट्री से यह कपल लोगों के दिल में खास जगह बना चुके हैं। बीते दिनों इस कपल की शादी की चर्चा भी जोरो पर थी। हालांकि तेजस्वी ने यह साफ करते हुए बताया कि अभी शादी नहीं हो रही है।

गौरतलब है कि तेजस्वी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में करण के साथ शादी के प्लान के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था- हम अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। हमे इस बारे में बात करने का अभी तक मौका नहीं मिला है।

 

 

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

 

 

   Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 14, 2022 09:19 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.