-विज्ञापन-

T Rama Rao Passes Away: मशहूर निर्देशक टी रामा राव का 84 साल की उम्र में निधन

मुंबई। अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्म ‘अंधा कानून’ और हिंदी सिनेमा की मशहूर बायोपिक ‘नाचे मयूरी’ बनाने वाले निर्देशक टी रामा राव (T Rama Rao) का चेन्नई में निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। खबर है कि उम्र से संबंधित कई बीमारियों के चलते उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका बुधवार तड़के निधन हो गया।

परिजनों ने इसकी सूचना एक बयान जारी करके दी है। टी रामा राव का अंतिम संस्कार बुधवार शाम चेन्नई में होगा। रामा राव ने तमिल में ब्लॉकबस्टर के अलावा तेलुगु और हिंदी में 70 फिल्मों का निर्देशन किया था। टी रामा राव ने 1966 और 2000 के बीच कई हिंदी और तेलुगू फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने 1950 के अंत में अपने चचेरे भाई तातिनेनी प्रकाश राव और कोटय्या प्रत्यागत्मा के सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

 

निर्देशक टी रामा राव और जयाप्रदा अभिनीत 1977 में आई ब्लॉकबस्टर ‘यमगोला’ उनकी सबसे बढ़िया फिल्मों से एक है। उनकी अन्य लोकप्रिय तेलुगू फिल्मों में ‘जीवन तरंगल’, ‘अनुराग देवता’ और ‘पचानी कपूरम’ शामिल हैं। अनुपम खेर ने रामा राव के निधन पर ट्वीट कर अपना दुख जताया।

उन्होंने लिखा कि फिल्म निर्माता और प्रिय मित्र टी रामा राव के निधन के बारे जानकर गहरा दुख हुआ। मुझे उनके साथ आखिरी रास्ता और संसार में काम करने का सौभाग्य मिला था। वह दयालु, आज्ञाकारी और बढ़िया सेंस ऑफ ह्यूमर वाले व्यक्ति थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति। परिवार की बात करें तो उनके परिवार में पत्नी तातिनेनी जयश्री और बच्चे चामुंडेश्वरी, नागा सुशीला और अजय हैं।

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

 

Click here  – News 24 APP अभी download करें

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here